यात्रा

गर्मी की छुट्टियों में घूम आओ असम के चाय बागान, पीएम मोदी ने भी देखे खूबसूरत नजारे

Assam Tourism: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए असम एक शानदार जगह है। यहां का खूबसूरत हिल स्टेशन, शांत वादियां और नेचर के नजारे करीब से ले सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम के चाय के बागान में घूमने पहुंचे। आइए जानते हैं असम के टी गार्डन टूरिज्म के बारे में।

Image

Assam tourism

Assam Tourism: अपनी भीनी-भीनी चाय की खुशबू से दुनिया को महकाने वाला असम इन दिनों चुनावी हलचल के बीच भी चर्चा में है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास झलक देखने को मिली, जब वे मनोहारी चाय बागान में स्थानीय महिलाओं के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आए। यह दृश्य न सिर्फ सादगी का प्रतीक था, बल्कि असम की चाय संस्कृति से गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है। पर्यटन के नजरिए से भी असम किसी जन्नत से कम नहीं। दूर-दूर तक फैले हरे-भरे चाय बागान, सुबह की हल्की धुंध, और नेचर की शांति ये सब मिलकर यहां आने वाले हर यात्री को एक अलग ही अनुभव देते हैं। आइए जानते हैं असम के टी टूरिज्म के बारे में...

बराक वैली टी एस्टेट

असम की बराक वैली का वह खूबसूरत हिस्सा है, जहां चाय के बागान सिर्फ खेती नहीं, बल्कि एक अनुभव बन जाते हैं। चारों ओर फैली हरियाली, दूर तक नजर आते चाय के बागान और ताजी हवा। यहां पहुंचते ही मन जैसे ठहर सा जाता है। बराक वैली की खासियत सिर्फ इसके चाय बागान ही नहीं, बल्कि यहां मौजूद शांत और खूबसूरत डोलू लेक भी है। इस झील के किनारे बैठकर आप प्रकृति के बीच क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

पीएम मोदी किस चाय के बागान में गए?

असम के डिब्रूगढ़ में स्थित मनोहारी एस्टेट दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां उगने वाली चाय दुनिया भर में बेची जाती है। ये अपनी गुणवत्ता के लिए अलग पहचान रखती है। स्वाद के साथ यह चाय अपनी कीमत के कारण भी अलग पहचान रखती है। मनोहारी रिजॉर्ट में ही प्रधानमंत्री मोदी ने चाय की पत्तियां भी तोड़ी और कर्मचारियों से बात की। चाय के बागानों के खूबसूरत नजारे लेने आप भी यहां जा सकते हैं।

उमानंद द्वीप

असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना उमानंद द्वीप एक खूबसूरत जगह है। जहां आप गुवाहाटी से कैब के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। ये दुनिया का सबसे छोटा रिवर आईलैंड है। यहां 17 वीं शताब्दी का बना शिव मंदिर भी काफी फेमस है। असम जाएं तो ये आइलैंड आपको जरूर देखना चाहिए।

श‍िव सागर

अगर आप असम घूमने की योजना बना रहे हैं, तो शिव सागर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। गुवाहाटी से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित यह शहर अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां की मनमोहक खूबसूरती और शांत वातावरण हर किसी का दिल जीत लेते हैं, यही वजह है कि दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। शिव सागर की प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिक आकर्षण आपको किसी जन्नत जैसा अनुभव कराते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article