यात्रा

IRCTC Amritsar Package: अमृतसर के लिए आईआरसीटीसी लाया स्पेशल ट्रेन पैकेज, 2 दिन के पैकेज में घूमेंगे ये सुंदर-सुंदर जगह

IRCTC Amritsar Package: गोल्डन सिटी के नाम से फेमस अमृतसर एक धार्मिक शहर है। खासतौर से सिखों के लिए अमृतसर एक पवित्र तीर्थस्थल के तौर पर काम करता है। आईआरसीटीसी के सस्ते ट्रेन टूर पैकेज को बुक कर आप यहां आ सकते हैं। स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग यहां घूमने की फेमस जगह है।

Image

IRCTC Amritsar Package: अमृतसर के लिए आईआरसीटीसी का स्पेशल ट्रेन पैकेज।

Amritsar IRCTC Package: अमृतसर पंजाब का सबसे फेमस शहर है। सिख धर्म के लोग यहां सबसे ज्यादा हैं। स्वर्ण मंदिर के चलते अमृतसर काफी पॉपुलर है और सिखों के लिए ये एक फेमस धार्मिक स्थल है। स्वर्ण मंदिर को हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। ये सबसे बड़ा और सबसे पुराना गुरुद्वारा है। घूमने के लिए अमृतसर आना वाला टूरिस्ट स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के साथ लंगर जरूर खाता है। हर दिन लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। देश के साथ विदेशों से भी यहां टूरिस्ट आते हैं। अमृतसर में घूमने के और भी कई सारे ऑप्शन हैं।

दिल्ली से अमृतसर के लिए आईआरसीटीसी का पैकेज

अगर आप भी अमृतसर घूमने के साथ स्वर्ण मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको यहां आने का शानदार मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी ने दिल्ली से अमृतसर के लिए एक ट्रेन टूर पैकेज निकाला है, जिसे बुक करके आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। अमृतसर का ये पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। पैकेज हर हफ्ते की शुक्रवार और शनिवार को शुरू होता है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को NEW DELHI-AMRITSAR नाम दिया है, जिसका बुकिंग कोड (NDR045) है।

Amritsar Package

Amritsar Package

पैकेज में इतनी है सीटों की संख्या

अमृतसर के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और स्वर्ण मंदिर कवर करेंगे। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें ट्रेन नंबर 12029 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से आप अमृतसर आना-जाना कर सकेंगे। ट्रेन का टिकट एसी चेयर कार का होगा। अमृतसर रेलवे स्टेशन से पिक एंड ड्रॉप एसी गाड़ी से होगा। साथ ही साइट सीन और घूमना भी एसी गाड़ी से ही होगा। इस पैकेज में रुकने की व्यवस्था अमृतसर में है, जहां आप एसी कमरे में ठहरेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको ऑनबोर्ड मील दिया जाएगा। इसके अलावा 1 ब्रेकफास्ट, 2 लंच और 1 डिनर भी शामिल है। वहीं पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है।

10,000 रुपए से कम है पैकेज की कीमत

अब अगर बात करते हैं इस ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस तो इसकी कीमत 10,000 रुपए से भी कम रखी गई है। इस पैकेज को अगर आप खुद अकेले के लिए बुक करना चाहते हैं तो आपकी जेब से 8,325 रुपए खर्च होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 6,270 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 5,450 रुपए देने होंगे। अगर आप अपने संग बच्चों को भी लेकर जाते हैं तो आपको 4,320 रुपए से 3,690 रुपए के बीच देने पड़ेंगे।

पैकेज को बुक करने के ये हैं 2 तरीके

अब आखिर में बताते हैं कि आप इस पैकेज को कैसे बुक कर पाएंगे। अगर आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा। वहीं अगर आप इस पैकेज को घर बैठे फटाफट बुक करना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा, जहां मिनटों में आप इस पैकेज को अपने लिए बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article