यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा से आई पहली झलक, बाबा बर्फानी की गुफा बर्फ से हुई सजकर तैयार, यहां देखें तस्वीरें

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले ही बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा और हिम शिवलिंग की पहली झलक सामने आ गई है। यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी।

Image

अमरनाथ से सामने आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा और हिम शिवलिंग की पहली वीडियो सामने आ गई हैं। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और बीच में बनी यह पवित्र गुफा हर साल लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बनती है। यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा बल भी वहां पहुंच चुके हैं। ITBP के जवान 'बाबा बर्फानी जी की जय' के जयकारे लगाते नजर आए। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन अभी से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों में जुट गया है।

सामने आई बाबा बर्फानी की पहली झलक

अमरनाथ गुफा से इस साल की पहली वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच बना प्राकृतिक हिम शिवलिंग लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। हर साल दूर-दूर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।

Amarnath yatra Photo baba barfani cave photo

अमरनाथ यात्रा की जोर-शोर से चल रही तैयारियां

सुरक्षा में जुटे ITBP के जवान

यात्रा शुरू होने से पहले ITBP के जवान अमरनाथ गुफा पहुंच चुके हैं। जवानों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे 'बाबा बर्फानी जी की जय' के नारे लगाते दिख रहे हैं। पहाड़ों और बर्फ वाले कठिन रास्तों में यही जवान यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं।

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। श्रद्धालु दो रास्तों - पहलगाम और बालटाल - से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने हाल ही में पंथाचौक बेस कैंप का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए जगह-जगह मेडिकल कैंप, आराम करने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article