यात्रा

Aizawl Travel Guide: मिजोरम की हरी-भरी राजधानी Aizawl घूमने का है प्लान? ये रही ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Aizawl: मिजोरम राज्य की राजधानी अइजोल अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, घाटियों और शांत वातावरण के लिए फेमस है। अगर आप भी अइजोल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां अइजोल का एक पूरा यात्रा गाइड प्रमुख आकर्षण से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में बताया गया है।

Image

Aizawl Travel Guide (photo credit canva)

Aizawl Travel Guide in Hindi: भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित मिजोरम राज्य की राजधानी अइजोल पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। खूबसूरत पहाड़ी शहर अइजोल अपनी शांति, हरियाली और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। अइजोल की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प अइजोल का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

घूमने की मुख्य जगहें: देंग्जिन हिल (अइजोल का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन), मिजोरम स्टेट म्यूजियम, सैरंग नदी, रिमफील्ड झील यहां के प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा यात्रा के दौरान आप अइजोल मार्केट में स्थानीय हस्तशिल्प, कपड़े, और पारंपरिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

यात्रा का सबसे अच्छा समय: सितंबर से मार्च के बीच यहां घूमने का सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस समय वहां का मौसम ठंडा और सुखद होता है, जो घूमने के लिए उपयुक्त रहता है।

बजट में रहने के विकल्प: बजट में आपको यहां आसानी से गेस्ट हाउस और हॉस्टल मिल जाएंगे। अगर आफ टूरिस्स सीजन में यात्रा कर रहे हैं तो बुकिंग पहले से कर लेना अच्छा रहता है। होटल चुनते समय लोकेशन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा जरूर देखें।

अइजोल कैसे पहुंचे: अगर आप फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो जान लें कोलकाता, गुवाहाटी, और दिल्ली से यहां के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। अइजोल में Lengpui Airport है। अइजोल में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है इसके सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन Bairabi है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो वो भी आपके लिए परफेक्ट हो सकता है क्योंकि गुवाहाटी, शिलांग और कोलकाता से बस और टैक्सी द्वारा यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article