यात्रा

इस शहर में हुआ था ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म, दूर-दूर से आते हैं लोग, जानें घूमने की 5 खास जगह

Best Places In Mangalore: आराध्या की मम्मी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। ऐश्वर्या की तरह ही उनका शहर भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। आइये जानते हैं मंगलुरु की वो 5 जगह जहां आप फैमिली, फ्रेंड्स या गर्लफ्रेंड के साथ जा सकते हैं।

Image

Top 5 Places To Visit In Mangalore

Best Places In Mangalore: बॉलीवुड सेलेब्स और मुंबई का पुराना रिश्ता है। भले ही इनका जन्म देश के किसी भी शहर में हुआ हो, अब बॉम्बे ही इनका घर है। हालांकि, अपना जन्म स्थान तो कभी छुटता नहीं है। जैसे ऐश्वर्या का भी छूटा। ऐश्वर्या का जन्म मंगलुरु में हुआ था। इस शहर को मैंगलोर भी कहते हैं। मंगलुरु असल में कर्नाटक का बंदरगाह शहर है, जो वेकेशन मनाना के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां समुद्र तट, बगीचे, प्राचीन मंदिर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा भी मंगलुरु में घूमने की कई सारी जगहें मौजूद हैं। अगर आप अपनी बीवी, माता-पिता या फिर गर्लफ्रेंड के साथ मंगलुरु घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां हम खास आपके लिए मंगलुरु के टॉप 5 फेमस जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं।

कादरी श्री मंजुनाथ मंदिर

मंगलुरू का कादरी श्रीमंजुनाथ मंदिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। ये दक्षिण भारत का सबसे पुराना मंदिर भी है। वज्रयान बौद्ध ने इसका निर्माण करवाया था, लेकिन बौद्ध धर्म में पतन के बाद इसे हिंदू मंदिर में बदल दिया गया। फिर इस मंदिर का नाम जोगीमट पड़ गया। इस मंदिर में त्रि लोकेश्वर की मूर्ति 1000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पर्यटकों के लिए मंदिर आकर्षण का केंद्र बनता है।

कादरी हिल पार्क

मंगलुरू में कादरी पार्क सबसे ऊंचा और पुराना पार्क है। इस पार्क में एक गार्डन, चिड़ियाघर और नेचर पार्क भी है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूम सकते हैं। यहां पर आप चिड़ियाघर में जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं। मान्यता ये है कि इस पार्क में एक ऐसा टैंक हैं, जिनके पानी में औषधीय गुण हैं। इस पानी के इस्तेमाल से त्वचा रोग ठीक किए जाते हैं।

खुलने का समय- सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक जा सकते हैं।

पनाम्बुर बीच

मंगलुरू में घूमने के लिए तो पनाम्‍बुर बीच भी बेस्ट है। ये भारत का सबसे साफ और स्‍वच्‍छ बीच है। यह बीच अपने इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल, सनसेट, एयरशो और बोट रेस की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता सहित कलरफुल कार्निवल के लिए जाना जाता है। यहां आकर डॉलफिन देखना, हॉर्स राइडिंग, बोटिंग और जेट स्कीइंग जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। यह बीच सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

निसर्ग धाम

मंगुलरू में निसर्ग धाम का पूरा नाम डॉ. शिवराम कारंथा पिलिकुला निसर्ग धाम है। ये एक थीम पार्क है, जिसे पर्यावरण-शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण पिलिकुला झील है। इसके अलावा यहां आर्बोरेटम और एक गोल्फ क्लब है। मनासा मनोरंजन और वाटर पार्क के अलावा बच्चों का पार्क, पैदल और जॉगिंग ट्रैक जैसी चीजें इसे एक परफेक्‍ट पिकनिक स्‍पॉट बनाती हैं। आदर्श पिकनिक स्थल हैं।

रोसारियो कैथेड्रल चर्च

मंगलुरु में घूमने आए हैं तो रोसारियो कैथेड्रल जाना मत भुलिएगा। ये केनरा क्षेत्र का सबसे पुराना रोमन कैथोलिक चर्च है। इसे चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ रोजरी ऑफ मैंगलोर भी कहते हैं। मंगलुरू के पंडेश्‍वर में स्थित यह कैथेड्रल अपनी सुंदर वास्तुकला और मदर मैरी की लकड़ी से बनी मूर्ति के लिए फेमस है। बताया जाता है कि सन 1568 में बने इस चर्च को 18वीं सदी में टीपू सुल्तान ने ध्वस्त किया था। फिर 19वीं सदी में इसका पुनर्निर्माण किया गया और 20वीं सदी में इसका जीर्णोद्धार किया गया। वर्तमान में चर्च का क्रॉस और गुंबद मीलों दूर से दिखाई देता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article