3 Days Uttarakhand Package: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों को वीकेंड (Weekend) का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं अगर वीकेंड 2 के बजाए 3 या 4 दिन का हो जाएं, फिर तो घूमने के शौकीन लोग लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) पर निकल पड़ते हैं। इस साल क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) के समय वीकेंड 2 के बजाय 3 दिन का पड़ रहा है। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड में कहीं घूमने (Travel Plan For Weekend) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि लॉन्ग वीकेंड (3 दिन) में देवभूमि उत्तराखंड में कहां-कहां घूमने (Long Weekend Travel Places in Uttarakhand) के लिए जा सकते हैं।
नैनीताल (Nainital)
देवभूमि उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन हमेशा से वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन रहा है। मौसम कोई सा हो, या महीना कोई सा हो... आप आसानी से यहां कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। यहां आसपास आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। पहले दिन यहां आप नैनीताल को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिसमें आप बोटिंग करने के साथ जू, नैना देवी मंदिर समेत आसपास की जगह को देख सकते हैं। दूसरे दिन आप यहां पास में पंगोट (Pangot) और कैंची धाम में नीब करौली बाबा के आश्रम में जा सकते हैं। तीसरे दिन आप भीमताल (Bhimtal) में जाकर उसके आसपास कई सुंदर जगहों के देख सकते हैं।
मसूरी (Mussoorie)
पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी भी लॉन्ग वीकेंड में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। हालांकि वीकेंड में यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। सभी तरह के लोग यहां वीकेंड मनाने के लिए आते हैं। कपल्स, फैमिली, फ्रेंड्स समेत सभी तरह के लोग यहां आते हैं। मसूरी में आपको घूमने के ऑप्शन मिलेंगे। सिर्फ मसूरी ही नहीं उसके आसपास भी आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। 3 दिन वाले लॉन्ग वीकेंड में आप पहले दिन मसूरी को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिनमें आप माल रोड से लेकर केंपटी फॉल्स समेत कई आसपास को अच्छे से घूम सकते हैं। दूसरे दिन आप धोनल्टी (Dhanaulti)और लंढौर घूमने जा सकते हैं। वीकेंड के तीसरे और आखिरी दिन आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) जाकर वहां की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने के लिए जा सकते हैं।
ऋषिकेश (Rishikesh)
लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए आप ऋषिकेश भी जा सकते हैं। ऋषिकेश बेहद सुंदर जगह है और दूर-दूर से लोग इस जगह को देखने के लिए आते हैं। ऋषिकेश में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। पहले दिन आप ऋषिकेश को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट बहुत फेसम है, जहां हर शाम महाआरती होती है। दूसरे दिन आप हरिद्वार (Haridwar) घूम सकते हैं। हरिद्वार में भी घूमने की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। तीसरे दिन आप कोटद्वार (Kotdwar) घूमने के लिए जा सकते हैं।
अल्मोड़ा (Almora)
लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए आप उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित अल्मोड़ा जा सकते हैं। अल्मोड़ा बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। आपको आपको घूमने के कई सारी जगह देखने को मिलेंगी। यहां आपको सबसे ज्यादा मंदिर दिखेंगे। अगर आप यहां आते हैं तो पहले दिन आप अल्मोड़ा को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहले दिन आप चितई गोलू देवता मंदिर, कटारमल सूर्य देव मंदिर, नंदा देवी मंदिर समेत लोकल अल्मोड़ा को अच्छे से घूम सकते हैं। दूसरे दिन आप फेमस हिल स्टेशन रानीखेत (Ranikhet) घूमने के लिए जा सकते हैं। रानीखेत भी घूमने के लिए बढ़िया जगह है। तीसरे दिन आप मुक्तेश्वर (Mukhteshwar), रामगढ़ (Ramgarh) और भवाली की सुंदर-सुंदर जगह को देख पाएंगे।
