एमसीडी इलेक्शन 2022

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2022 के लिए मतदान 4 दिसंबर को संपन्न हुआ। एमसीडी के चुनाव नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। इस दिल्ली में नए परिसीमन के बाद एमसीडी चुनाव हुए हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। एमसीडी में भाजपा बीते 15 सालों से कायम है। इस चुनाव में भगवा पार्टी को केजरीवाल की पार्टी से कड़ी चुनौती मिली है। आप ने एमसीडी में भ्रष्टाचार और जगह-जगह फैले कूड़े को मुद्दा बनाया है। सभी पार्टियों ने अपने चुनावी घोषणापत्र में एमसीडी का प्रशासन चुस्त-दुरुस्त करने और लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और एमसीडी की सेवाओं पर आधारित एप लाने का वादा किया है। आप का कहना है कि एमसीडी चुनाव यदि वह जीती तो वह कूड़े के लिए स्थायी प्रबंध करेगी और दिल्ली की जगहों को साथ-सुथरा करेगी।