
Delhi MCD Election Result 2022: किस पार्टी के खाते में कितनी सीट? जानिए
Delhi MCD Election Result 2022, Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 Updates: दिल्ली की छोटी सरकार यानी कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (सात दिसंबर, 2022) को आएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। एक ओर सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और भाजपा दोनों ने चुनावों में जीत का भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने की कोशिश कर रही है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सबसे अधिक मतदान बख्तावरपुर वार्ड में हुआ। वहीं, 2017 के निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड में जीत हासिल की थी। उस चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Delhi MCD Election Result 2022 LIVE: Check here