YouTube premium plans: यूट्यूब ने भारत में अपने प्रीमियम मेंबरशिप प्लान की कीमत बढ़ा दी है। यानी अब एड प्री वीडियो कंटेंट देखना महंगा हो गया है। बता दें कि यूट्यूब फ्री कंटेंट देखने की सुविधा के साथ एड-फ्री कंटेंट के लिए प्रीमियम सर्विस ऑफर करता है। लेकिन अब इसकी कीमत में वृद्धि की गई है। कंपनी ने फैमिली प्लान और स्टूडेंट प्लान की कीमत भी बढ़ाई हैं।
YouTube premium Hike: कितनी बढ़ी कीमत
YouTube प्रीमियम की बदली गई कीमतें प्लेटफार्म की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं। प्रीपेड और रिकरिंग (बार-बार प्लान लेने वाले सब्सक्रिप्शन) दोनों प्लान को अपडेट किया गया है। रिकरिंग इंडिविजुअल प्लान के लिए, जो सिंगल यूजर्स के लिए है, मासिक लागत 129 रुपये से बढ़कर 149 रुपये हो गई है।
वहीं फैमिली प्लान (जो अधिकतम 5 यूजर्स को एड-फ्री कंटेंट देखने की सुविधा देता है) को 189 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 299 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यानी इस प्लान में करीब 110 रुपये बढ़ाए गए हैं।
स्टूडेंट पैक भी हुआ महंगा
यूट्यूब ने स्टूडेंट पैक में भी बदलाव किया है। हालांकि, यह अब भी सबसे किफायती प्लान में से एक है। इसकी कीमत में 10 रुपये का बदलाव किया गया है, जो 79 रुपये प्रति माह से बढ़कर 89 रुपये प्रति माह हो गया है।
YouTube premium के नए प्लान की कीमत
| प्लान | 1 महीना | 3 महीना | प्लान 12 महीने (1 साल) |
| इंडिविजुअल | 159 रुपये | 459 रुपये | 1490 रुपये |
| फैमिली | 299 रुपये | - | - |
| स्टूडेंट | 89 रुपये | - | - |
