टेक एंड गैजेट्स

Youtube का AI फीचर, गुनगुनाने पर खोज लेगा आपकी पसंद का गाना

YouTube Ask for Music Feature: यूट्यूब के इस फीचर में AI द्वारा जनरेटेड रिस्पॉन्स और प्रॉम्प्ट शब्द का मतलब है कि यह चैटबॉट जैसी सुविधा होगी। यानी यूजर्स बोलचाल वाले प्रॉम्प्ट के साथ गानों, कलाकारों और एल्बम के बारे में क्वेरी चला सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को पेश किया जा सकता है।

Image

YouTube Ask for Music Feature (image-Istock)

YouTube Ask for Music Feature: यदि आप गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब पर गाने सुनते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूट्यूब एक नए एआई फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से आप गुनगुना कर गाने खोज सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए मददगार होगा जो गाने के बोल याद नहीं रख पाते हैं। फीचर में आप गाने के म्यूजिक की मदद से, गाना गाकर और गुनगुना कर भी उसे खोज सकेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड वर्जन 7.06.53 के लिए यूट्यूब म्यूजिक ऐप में टियरडाउन के दौरान एआई फीचर से जुड़ी जानकारी देखी गई है। कोड के कई स्ट्रिंग्स ने नए आस्क फॉर म्यूजिक फीचर की ओर इशारा किया है। इसे एक एक्सपेरिमेंटल एआई फीचर के रूप में भी हाइलाइट किया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को पेश किया जा सकता है।

बोलचाल की भाषा में काम करता है फीचर

गूगल के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के इस फीचर में प्ले, सिंग या हम टू सर्च फीचर दिया जा सकता है, जो रिजल्ट खोजने के लिए AI एल्गोरिदम का उपयोग करता है। कथित तौर पर 'आस्क फॉर म्यूजिक' नाम का यह फीचर एक जेनरेटिव AI चैटबॉट का उपयोग कर सकता है, जो यूजर्स को बोलचाल की भाषा का उपयोग करके रिजल्ट देखने में सक्षम बनाता है।

कैसे काम करेगा फीचर

यूट्यूब के इस फीचर में AI द्वारा जनरेटेड रिस्पॉन्स और प्रॉम्प्ट शब्द का मतलब है कि यह चैटबॉट जैसी सुविधा होगी। यानी यूजर्स बोलचाल वाले प्रॉम्प्ट के साथ गानों, कलाकारों और एल्बम के बारे में क्वेरी चला सकते हैं। AI बॉट जानकारी के साथ-साथ गानों और एल्बम के लिंक भी शेयर कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article