टेक एंड गैजेट्स

8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 17 Max, Snapdragon 8 Elite Gen चिपसेट देगा धांसू परफॉर्मेंस

Xiaomi 17 Max मैंक्स में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको प्राइमरी सेंसर 200 मेगापिक्सल का मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।

Image

शॉओमी ने बाजार में लॉन्च किया धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। इसमें आपको पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप गेमिंग, फोटोग्राफी और हैवी टास्क के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑपश्न हो सकता है।

शाओमी ने फिलहाल अभी इस स्मार्टफोन को चीन के मार्केट में लॉन्च किया है हालांकि जिस तरह से भारतीय बाजार में शाओमी की पकड़ है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर सकत है। फिलहाल अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह सी जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi 17 Max की कीमत

Xiaomi 17 Max को कंपनी ने कई सारे वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस मॉडल में 12GB + 256GB स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 4,299 युआन (करीब 60,800 रुपये) है। इसका दूसरा वेरिएं 16GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 4,599 युआन (करीब 65,300 रुपये) है। इसमें आपको एक वेरिएंट 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ भी मिलता है जिसकी कीमत 4,899 युआन (करीब 69,500 रुपये) है। अगर इसके टॉप मॉडल की बात की जाए तो इसमें आपको 16GB + 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 5,299 युआन (तकरीबन 75,200 रुपये) रखी गई है।

Xiaomi 17 Max के स्पेसिफिकेशन्स

  • Xiaomi 17 Max में कंपनी ने 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिया है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Dragon Crystal Glass 3.0 मिलता है।
  • Xiaomi 17 Max में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
  • स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको 200+ 50 + 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • Xiaomi 17 Max फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का हो गया सस्ता जुगाड़, Airtel ने खत्म की बड़ी टेंशन
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article