टेक एंड गैजेट्स

X Down: लोकसभा चुनाव 2024 काउंटिंग के बीच डाउन हुआ X, अपनी ही प्रोफाइल नहीं देख पा रहे यूजर्स

X Down In India: यूजर्स को प्रोफाइल देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ऐप और वेब वर्जन दोनों पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ही यूजर्स एक्स आउटेज (X Down) का सामना कर रहे हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार दोपहर 1:32 बजे से यूजर्स ने शिकायत करना शुरू किया है।

Image

X Down In India

X Down In India: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) भारत में डाउन हो गया है। कई यूजर्स अपने ही अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी एक्स डाउन की पुष्टि की है। खबर लिखे जाने तक 329 लोगों ने एक्स (X Down) डाउन की रिपोर्ट की है। बता दें कि एक्स ऐसे समय में डाउन हुआ है जब भारत में आम चुनाव रिजल्ट (Lok Sabha Election 2024) की गणना चल रही है।

X Down: प्रोफाइल देखने में आ रही दिक्कत

यूजर्स को एक्स (पहले Twitter) प्रोफाइल देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ऐप और वेब वर्जन दोनों पर आउटेज का सामना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ही यूजर्स एक्स आउटेज का सामना कर रहे हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार दोपहर 1:32 बजे से यूजर्स ने शिकायत करना शुरू किया है। अब तक करीब 329 यूजर्स ने डाउन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले अप्रैल में भी भारत में एक्स की सेवाएं ठप हो गई थीं, जिसमें 1 घंटे तक यूजर्स को एक्स इस्तेमाल में समस्या का सामना करना पड़ा था।

Downdetector

Data-Downdetector

X Down: 1 घंटे से ज्यादा ठप रहा था X

इससे पहले 11 अप्रैल को एक्स की सेवाएं ठप पड़ी थीं। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, उस समय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का यह आउटेज गुरुवार सुबह 10.44 से 11:55 तक देखा गया था। यूजर्स को प्लेटफार्म एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। आउटेज के तुरंत बाद, कई नेटिजन्स ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। यूजर्स का सवाल था कि क्या एक्स काम नहीं कर रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article