टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर अब खुदको कर सकेंगे मैसेज, जो मर्जी सेव करें और कभी भी खोलकर देख लें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2022, 04:39 PM IST

देशभर में WhatsApp इस्तेमाल करने वालों को बहुत जल्द एक नया फीचर मिलने वाला है. इसका नाम मैसेज योरसेल्फ है जिसके अंतर्गत सभी यूजर्स खुदको मैसेज भेज सकते हैं जिसमें Video, Audio, Document और बहुत कुछ शामिल है.

Image

कंपनी बहुत जल्द वॉइस स्टेटस और वॉइस कॉल ओवर दी वेब जैसे फीचर्स भी पेश करने वाली है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सएप पर मिलेगा नया फीचर
  • खुदको भी मैसेज कर सकेंगे यूजर
  • एंड्रॉइड और एप्पल दोनों में मिलेगा

WhatsApp Update Message Yourself: मेटा के मालिकाना हक वाली मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप बहुत जल्द यूजर्स के लिए एक ताजा फीचर लेकर आने वाली है. इस नए अपडेट के बाद सभी व्हाट्सएप यूजर्स खुदको भी मैसेज कर सकेंगे. मैसेज योरसेल्फ नाम के इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स ऑडियो/वीडियो से लेकर रिमाइंडर और फोटो से लेकर कोई भी डॉक्युमेंट खुदको भेजकर उन्हें अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं. एंड्रॉइड और एप्पल दोनों स्मार्टफोन यूजर्स को ये फीचर मिलने वाला है. कंपनी बहुत जल्द वॉइस स्टेटस और वॉइस कॉल ओवर दी वेब जैसे फीचर्स भी पेश करने वाली है.

कब तक आएगा ये फीचर?

कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने वाले कुछ ही दिनों में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों को इस फीचर का फायदा मिलने लगेगा. तो अब आपको बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना है, इसके बाद सभी लोगा अपने व्हाट्सएप पर खुदको मैसेज कर सकेंगे. बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल आप तब ही कर सकेंगे जब आपके स्मार्टफोन में इस एप्लिकेशन को अपडेट करने का विकल्प आएगा, अपडेट हो जाने के बाद आप व्हाट्सएप पर मैसेज योरसेल्फ कर सकेंगे.

गूगल प्लेस्टोर और एप्पल ऐप स्पोर पर उपलब्ध

मैसेजिंग ऐप को अपडेट करने का विकल्प लोगों को उनके गूगल प्लेस्टोर और एप्पल ऐप स्टोर मिलने वाला है. यहां जाकर व्हाट्सएप सर्च करें और अपडेट मिलने पर इसे अपडेट कर लें. अपडेटेड एप पर जाकर क्रिएट न्यू चैट करने पर आपको अब कॉन्टेक्ट लिस्ट में खुदका नंबर भी दिखाई देने लगेगा. अपने नंबर पर जो चाहें वो भेज सकते हैं, चाहे वो कोई फोटो हो या वीडियो. गौरतलब है कि इस ऐप को डेस्कटॉप और कनेक्टेड डिवाइस पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article