टेक एंड गैजेट्स

बिना नंबर सेव किए कर सकते हैं WhatsApp पर चैट, अभी भी बहुत से लोगों को नहीं पता ये सीक्रेट

WhatsApp Secret: अक्सर हमें किसी अनजान व्यक्ति या डिलीवरी बॉय को सिर्फ एक बार मैसेज या लोकेशन भेजनी होती है, जिसके लिए हमें मजबूरी में उनका नंबर सेव करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp पर एक 'सीक्रेट' तरीका मौजूद है जिससे आप बिना नंबर सेव किए भी किसी से चैट शुरू कर सकते हैं?

Image

क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप का ये सीक्रेट फीचर (Photo: iStock)

WhatsApp Secret: क्या आपको भी लगता है कि वॉट्सऐप (WhatsApp) पर किसी से चैट शुरू करने के लिए पहले उस यूजर का नंबर सेव करना होता है। अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। आज आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके साथ आपको हर बार नए यूजर के साथ चैटिंग के लिए उसका नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसी थर्ड पार्टी ऐप की नहीं जरूरत

अगर आपको लग रहा है कि हम किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद से वॉट्सऐप चैटिंग के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल, मेटा की ओर से ही वॉट्सऐप यूजर को नए यूजर के साथ चैटिंग का ऑप्शन दिया जाता है, जिसे आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना नंबर सेव किए कैसे करें WhatsApp चैटिंग

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आपको जिस भी यूजर से चैट करनी होगी उसका वॉट्सऐप नंबर वॉट्सऐप चैट पर लाना होगा।
  • इसके लिए आप इस नंबर को डायल कर या कॉपी कर खुद को ही वॉट्सऐप कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो अपने ही किसी दोस्त को इस नंबर को WhatsApp चैट में सेंड कर सकते हैं।
  • मैसेज सेंड करने के बाद जब यह नंबर ब्लू इंक में दिखने लगे तो इस पर टैप करना होगा।
  • टैप करने के साथ ही आपको Message, Audio, Video, Pay, Add to contacts, Info, Verify Security Code जैसे ऑप्शन नजर आ जाएंगे।
  • वॉट्सऐप पर ही मैसेज करना चाहते हैं तो Message पर टैप करें।
  • जैसे ही आप Message पर टैप करेंगे इस वॉट्सऐप यूजर का चैट पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आप सीधे बात शुरू कर सकते हैं।

अच्छी बात ये है कि आप न केवल इस नए वॉट्सऐप यूजर को मैसेज कर सकते हैं बल्कि आप वॉइस-वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही, अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल पेमेंट के लिए करते हैं तो उसे पे भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, भी ऐसे कई तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप चैट शुरू कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर क्रोम ब्राउजर में https://wa.me/91XXXXXXXXXX लिंक पेस्ट कर चैट शुरू कर सकते हैं। यहां 91 भारत का कंट्री कोड है और उसके बाद मोबाइल नंबर ऐड कर सकते हैं। इस लिंक को पेस्ट कर एंटर करते ही आप Continue to WhatsApp Web पर क्लिक कर वॉट्सऐप वेब के साथ चैट शुरू कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article