टेक एंड गैजेट्स

शशि थरूर के गले में हमेशा लटका दिखाई देता है ये खास गैजेट, क्या है ये और कैसे करता है काम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:44 PM IST

हम आपको यहां ये खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर गले में पहनकर रखते हैं। ये कोई स्मार्टफोन भी नहीं है।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Photo : Twitter

कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार चर्चा में बने हुए रहते हैं। कभी अपनी अंग्रेजी के लिए तो कभी किसी और वजह से। हाल में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी दाखिल किया है। लेकिन, फिलहाल हम यहां एक खास गैजेट के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस गैजेट को जो भी देखता है हैरान रह जाता है। कुछ को लगता है कि कोई कस्टमाइज्ड स्मार्टफोन होगा। या कोई ट्रांसलेशन डिवाइस। लेकिन, इसकी असलियत हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

ये जो गैजेट शशि थरूर अपने गले में पहन घूमते हैं। ना वो कई ब्लूटूथ डिवाइस ना कोई स्मार्टफोन। बल्कि ये एक पोर्टबल एयर प्यूरीफायर है। ये प्यूरीफायर अपने तीन मीटर आसपास की हवा को साफ रखने में मदद करता है। ऐसे में ये उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होता है, जो अक्सर बाहर जाते हैं। चूंकि, ये काफी पोर्टेबल होता है, इसलिए इसे आसानी से गले में लटकाया भी जा सकता है।

इस कूल दिखने वाले एयर प्यूरीफायर का नाम Air Tamer Purifier है। ये उन जगहों पर ज्यादा काम आता है। जहां वायू प्रदूषण ज्यादा है। या उन जगहों पर भी काम आता है, जब आपके आसपास लोग काफी स्मोकिंग करते हों। ये किसी आम एयर प्यूरीफायर की तुलना में थोड़ा अलग तरीके से काम करता है। ये पहनने वाले इंसान के आसपास एक दिखाई ना देने वाला बबल बना देता है।

ये वायरस से लेकर, एटॉमिक कणों को दूर रखता है। ऑन/ऑफ के लिए इसमें एक बटन होता है। चार्जिंग के लिए इसमें एक USB पोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 150 घंटे का बैटरी बैकअप भी मिलता है। यानी एक बार चार्ज करने पर आप कई दिनों के लिए टेंशन फ्री रह सकते हैं। इसमें ऊपर की तरफ ब्रश लगा होता है। ये निगेटिव आयन रिलीज करता है। यही हवा का साफ घेरा बनाता है।

बस इसे पहनने में एक दिक्कत ये होती है कि इसका वजन थोड़ा ज्यादा होता है। ऐसे ज्यादा देर पहनने से गले में दर्द हो सकता है। बाकी इसे अमेजन से 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article