टेक एंड गैजेट्स

क्या है गूगल का नया Ask Photos फीचर? जो गैलरी से फोटो खोजना बना देगा आसान

Google Ask Photos Feature: दरअसल इस फीचर को फोटो खोजने को आसान बनाने के लिए पेश किया गया है। यह गूगल फोटो के साथ काम करता है और गूगल फोटो यूजर्स को कीवर्ड का उपयोग करके एक विशिष्ट फोटो खोजने में मदद करता है। आगे चलकर इसमें नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

Image

Google Ask Photos Feature

Google Ask Photos Feature: गूगल ने 14 मई को अपना I/O 2024 (Google I/O 2024) डेवलपर इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में गूगल ने जेमिनी एआई में नया अपग्रेड और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स पेश किए। इन्हीं फीचर में से एक आस्क फोटोज (Ask Photos Feature) भी है। यह फीचर बड़ी-बड़ी गैलरी से फोटो खोजना आसान बना देता है। चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी देंखेंगे।

क्या है Ask Photos Feature?

दरअसल इस फीचर को फोटो खोजने को आसान बनाने के लिए पेश किया गया है। यह गूगल फोटो के साथ काम करता है और गूगल फोटो यूजर्स को कीवर्ड का उपयोग करके एक विशिष्ट फोटो खोजने में मदद करता है। हालांकि, इसमें फोटो और वीडियो के पेजों को स्क्रॉल करना पड़ता है।

नया 'आस्क फोटोज' फीचर यूजर्स को प्राकृतिक भाषा में पूछकर तस्वीरें देखने की अनुमति देगा कि वे क्या ढूंढ रहे हैं और गूगल फोटो उन्हें दिखाएगा कि उन्हें क्या चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर्स अपने द्वारा देखे गए प्रत्येक राष्ट्रीय उद्यान से सर्वश्रेष्ठ फोटो की तलाश में है, तो वह 'Ask Photos' से पूछ सकता है, "मुझे मेरे द्वारा देखे गए प्रत्येक राष्ट्रीय उद्यान से बेस्ट फोटो दिखाओ।" इसके आधार पर गूगल आपको फोटो सजेस्ट करेगा।

कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे फीचर?

हालांकि, अब तक इस फीचर को रोलआउट नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि अस्क फोटो को सबसे पहले इसी साल अमेरिकी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। यह गूगल फोटो के नए टैब सेक्शन में मिलेगा। आगे चलकर इसमें नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article