टेक एंड गैजेट्स

Google I/O 2024: लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर्स से लेकर Gemini अपग्रेड तक, गूगल ने दी ये सौगात

Google I/O 2024 Key Announcements: गूगल ने अपने इवेंट Google I/O 2024 में प्रमुख AI मॉडल, जेमिनी में एडवांसमेंट को भी डिस्प्ले किया, जिसे OpenAI के GPT4 को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। नए फीचर्स यूजर्स को ईमेल को सारांशित करने, सभी प्लेटफार्म्स पर कंटेंट को सहजता से शामिल करने और थीसिस फीडबैक और कंटेंट जनरेशन जैसे कामों के लिए एआई का लाभ उठाने में सक्षम बनाते हैं।

Image

Google I/O 2024 Key Announcements

Google I/O 2024 Key Announcements: गूगल ने इस साल के अपने I/O वार्षिक कॉन्फ्रेंस (Google I/O 2024) में एक साथ कई घोषणाएं कीं। इवेंट में गूगल ने एंड्रॉयड में आने वाले स्मार्टफोन फीचर्स की भी जानकारी दी। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि इन फीचर्स को एंड्रॉयड 15 में शामिल किया जाएगा कि नहीं। इसके अलावा गूगल ने जेमिनी एआई मॉडल और वर्कस्पेस और क्रोम जैसे विभिन्न एप्लिकेशन में नए फीचर्स को शामिल किया। गूगल ने कहा कि वह जल्द ही एआई जनरेटेड उत्तर भी पेश करेगा, जो यूजर्स के सर्च एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। गूगल ने वियो (Veo) और प्रोजेक्ट एस्ट्रा (Project Astra) को भी पेश किया। चलिए देखते हैं गूगल इवेंट की खास बातें।

Gemini AI में ये हुए अपग्रेड

गूगल ने अपने प्रमुख AI मॉडल, जेमिनी में एडवांसमेंट को भी डिस्प्ले किया, जिसे OpenAI के GPT4 को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। जेमिनी की क्षमताओं को प्रेक्टिस सिनेरियो के माध्यम से डिस्प्लेकिया गया, जैसे फोन कैमरे के माध्यम से कैप्चर की गई फोटो से स्प्रेडशीट बनाना और यूजर्स के सवालों के लिए क्रिएटिव रिस्पॉन्स देना आदि।

Veo: वीडियो जनरेटर

गूगल ने अपने इवेंट में एआई वीडियो जनरेटर वियो (Veo) को भी पेश किया। Veo क्रिएटर्स को हाई क्वालिटी वीडियो क्रिएट करने में मदद करता है। इसकी मदद से टेक्स्ट, विजुअल और वीडियो आधारित प्रॉम्प्ट की मदद से वीडियो क्रिएट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कई सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन और कई फीचर्स हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स को जरूरी होते हैं। यूट्यूब वीडियो से लेकर सिनेमाई प्रोडक्शन तक के लिए यह टूल काम का हो सकता है।

गूगल सर्विस में एआई का सपोर्ट

गूगल ने कॉन्फ्रेंस में जीमेल, डॉक्स और शीट्स सहित प्रोडक्टिविटी ऐप्स के अपने सूट में एआई को एकीकृत करने की बात कही। नए फीचर्स यूजर्स को ईमेल को सारांशित करने, सभी प्लेटफार्म्स पर कंटेंट को सहजता से शामिल करने और थीसिस फीडबैक और कंटेंट जनरेशन जैसे कामों के लिए एआई का लाभ उठाने में सक्षम बनाती हैं।

Project Astra: भविष्य का एआई टूल

एआई एडवांसमेंट के लिए गूगल का नया Project Astra (प्रोजेक्ट एस्ट्रा) भी इस इवेंट का हाईलाइट रहा। Project Astra एक महत्वाकांक्षी मल्टीमॉडल एआई असिस्टेंट है। प्रोजेक्ट एस्ट्रा का लक्ष्य एक व्यापक वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में कार्य करना है, जो विजुअल संकेतों को समझने, काम को मैनेज करने और यूजर्स की कमांड पर काम करने में सक्षम है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article