टेक एंड गैजेट्स

Paytm पर छिपानी है पर्सनल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

Paytm का हाइट पेमेंट फीचर यूजर्स को कुछ ट्रांजैक्शन को प्राइमरी व्यू से हटाने की सुविधा देता है। इससे आप अपनी पर्सनल पेमेंट ट्रांजैक्शन को प्राइमरी लिस्ट से हटा सकते हैं।

Image

पेटीएम अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारत में अब डिजिटल ट्रांजैक्शन लोगों की डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुका है। अब ज्यादातर लोग खरीदारी कै दौरान ऑनलाइन पेमेंट का ही तरीका अपनाते हैं। Paytm भारतीय यूजर्स के बीच एक पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऐप है। अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप पेटीएम में होने वाले ट्रांजैक्शन को छुपा सकते हैं।

पेटीएम अपने यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है। आप दिनभर में जितना भी ट्रांजैक्शन करते हैं उसकी पूरी जानकारी आपको एक ही जगह पर मिल जाती है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि अगर आपको याद रखना है कि पैसा कहां खर्च हुआ है तो आप इससे आसानी से याद कर सकते हैं। हालांकि आपको यह भी बता दें कि अगर आप किसी ट्रांजैक्शन को छुपाना चाहते हैं तो यह सुविधा भी आपको मिलती है। हां आप पेटीएम अपने यूजर्स को इसके लिए हाइड पेमेंट का फीचर देता है।

प्राइमरी व्यू लिस्ट से हटाने की सुविधा

Paytm का हाइट पेमेंट फीचर यूजर्स को कुछ ट्रांजैक्शन को प्राइमरी व्यू से हटाने की सुविधा देता है। ऐप का यह फीचर शेयर्ड डिवाइसेज को मैनेज करना, कॉन्फिडेंशियल खरीदारी को मैनेज करना और फाइनेंशियल एक्टिविटी के रखरखाव को चुपचाप मैनेज करने की सहूलियत देता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी पर्सनल फाइनेंशियल एक्टिविटी को हाइड करने और उसे छुपाने की मदद करता है।

पेटीएम का “हाइड पेमेंट” फीचर आपके डिजिटल पेमेंट्स को ज्यादा प्राइवेट तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। जिन ट्रांजेक्शन को आप छिपाते हैं, वे डिलीट नहीं होतीं और न ही उनमें कोई बदलाव किया जाता है। ये ट्रांजेक्शन अलग सेक्शन में सुरक्षित रहती हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर दोबारा देखा जा सकता है। Paytm के अनुसार, यह फीचर आपकी पेमेंट हिस्ट्री को पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

Paytm पर इस तरह से ट्रांजेक्शन:

  • सबसे पहले आपको अपने Paytm ऐप खोलना है और इसके बाद बैलेंस और हिस्ट्री टैब पर जाना होगा।
  • अब आप जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना चाहते हैं उस ट्रांजैक्शन को बाईं ओर स्वाइप करना है।
  • स्वाइप के बाद स्क्रीन पर नजर आने वाले हाइड ऑप्शन पर टैप करना है।
  • अब आपको Yes Hide Payment पर टैप करना होगा।
  • कंफर्म करते ही आपकी पेमेंट हिस्ट्री छिप जाएगी।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 Ultra की धड़ाम हुई कीमत, सबसे कम कीमत में पहुंचा 200MP कैमरे वाला फोन
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article