करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। टेक जायंट गूगल एक बड़ा कदम उठा रहा है जिसका सीधा असर एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लगभग सभी यूजर्स पर पड़ने वाला है।
गूगल अभी तक अपने यूजर्स को नया अकाउंट बनाने के बाद Gmail, Photo और Drive का डेटा सेफ रखने के लिए 15GB स्टोरेज प्रवाइड कर रहा था। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि गूगल ने इस पर बड़ी कटौती कर दी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने अपनी स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद गूगल अप यूजर्स को 15GB के बजाय सिर्फ 5GB स्टोरेज ही फ्री मिलेगी।
हालांकि यह नहीं है कि यूजर्स को 15GB की स्टोरेज नहीं मिलेगी, लेकिन इसके लिए कंपनी की तरफ से यूजर्स के सामने एक शर्त रखी गई है। गूगल के बदलाव को लेकर Reddit पर लगातार स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं।
रेडिट पर शेयर हो रहे स्क्रीनशॉट के मुताबिक अब यूजर्स को नया अकाउंट बनाने के बाद सिर्फ 5GB स्टोरेज का ही एक्सेस मिलेगा। 15GB के लिए यूजर्स को कंपनी की शर्त माननी पड़ेगी। गूगल की शर्त यह है कि यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर अकाउंट से लिंक करना होगा।
Androidauthority की रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में गूगल की तरफ से बयान भी दिया गया है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि वह कुछ रीजन में नए अकाउंट के साथ नई स्टोरेज पॉलिसी की टेस्टिंग कर रहा है। नई पॉलिसी मोबाइल यूजर्स को हाई क्वालिटी स्टोरेज सर्विस देगी।
माना जा रहा है कि इस फैसले के पीछे दूसरे कई कारण भी हो सकते हैं। जिसमें एक बड़ा कारण फर्जी अकाउंट भी है। कई बार लोग 15GB फ्री स्टोरेज के लिए एक से ज्यादा अकाउंट क्रिएट कर लेते हैं। अब जब 15GB के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा जिससे लोग एक ही नंबर से ज्यादा अकाउंट क्रिएट नहीं कर पाएंगे।