Samsung Galaxy S25 Ultra की धड़ाम हुई कीमत, सबसे कम कीमत में पहुंचा 200MP कैमरे वाला फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले प्रीमियम स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 16 2026, 12:17 IST
Image Credit : Digit/Samsung01 / 09
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Samsung Galaxy S25 Ultra को अब आप हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung02 / 09
आपको बता दें कि सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत में आता है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट के डिस्काउंट ऑफर ने इसे इसे खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Image Credit : Digit/Samsung03 / 09
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी आप इसे सेल ऑफर में 24% के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung04 / 09
फ्लिकार्ट के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद अब Samsung Galaxy S25 Ultra अपने रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुका है। आप इसे सिर्फ 97,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
Image Credit : Digit/Samsung05 / 09
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। Flipkart Axis Credit Card पर कंपनी 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। SBI के क्रेडिट कार्ड में भी आपको 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Image Credit : Digit/Samsung06 / 09
अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन में मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करते हैं। अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra की खरीदारी पर अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो करीब 43,650 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Samsung07 / 09
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिल जाए।
Image Credit : Digit/Samsung08 / 09
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको टाइटेनियम का फ्रेम मिलता है। इसमें आपको IP68 रेटिंग मिलती है। इसमें आपको 6.9 इंच की एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 ग्लास मिलता है।
Image Credit : Digit/Samsung09 / 09
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 16GB की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200+10+50+50 मेगापिक्सल के 4 सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।