टेक एंड गैजेट्स

Vivo X300 Series में भारतीय फैंस के लिए आएगा स्पेशल वेरिएंट, कैमरे के लिए होगा टेलीकनवर्टर किट

वीवो इन स्मार्टफोन्स को अपने होम मार्केट चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब इनका ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा रहा है। लीक्स के मुताबिक Vivo X300 में फैंस को दो वेरिएंट मिल सकते हैं जिसमें 12GB+256GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये हो सकती है जबकि वहीं 16GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 89,999 रुपये हो सकती है।

Image

वीवो की इस स्मार्टफोन सीरीज में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo X300 Series Price: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X300 को लॉन्च करने वाली है। वीवो इस स्मार्टफोन सीरीज को टेलीकनवर्टर किट के साथ लॉन्च करेगा। अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो वीवो की अपकमिंग सीरीज आपको खूब पसंद आने वाली है। इस सीरीज में आपको 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेंसर भी मिलने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo X300 Series को भारतीय बाजार में 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल होंगे। लॉन्च इवेंट 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। वीवो इन स्मार्टफोन्स को अपने होम मार्केट चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब इनका ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही Vivo X300 सीरीज की कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं जिससे इसमें मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है।

भारतीय फैंस के लिए स्पेशल वेरिएंट

भारतीय फैंस के लिए कंपनी एक्सक्लूसिवली एक स्पेशल वेरिएंट भी Vivo X300 सीरीज में ला रही है। कंपनी के मुताबिक सीरीज में एक रेड कलर वेरिएंट भी शामिल होगा जो कि सिर्फ इंडिया के लिए होगा। इसके साथ ही आउट ऑफ द बॉक्स दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होंगे जो कि OriginOS 6 पर रन करेगा।

Vivo X300 सीरीज की कीमत

लीक्स के मुताबिक Vivo X300 में फैंस को दो वेरिएंट मिल सकते हैं जिसमें 12GB+256GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये हो सकती है जबकि वहीं 16GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 89,999 रुपये हो सकती है।

कंपनी Vivo X300 Pro के लिए एक टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च करेगी। यह किट Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस से लैस जो इसके कैमरे की जूम क्षमताओं को बढ़ाएगा। इतना ही नहीं यह किट NFC को भी सपोर्ट करेगा। आप इस टेलीकनवर्टर किट को कैमरा ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।

Vivo X300 सीरीज के फीचर्स

लीक्स के मुताबिक Vivo X300 सीरीज में परफॉर्मेंस के लिए 3nm मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में बेहतर फोटोग्राफी और प्रोसेसिंग की पावर को बढ़ाने के लिए VS1 Pro और V3+ इमेजिंग चिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही स्मार्टफोन्स में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। Vivo X300 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50+50+200 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article