टेक एंड गैजेट्स

Vivo ने भारत में लॉन्च किया 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, 6500mAh की बैटरी भी है

Vivo V60e Launched in India: सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल Eye Auto-Focus Group Selfie कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Aura Light Portrait सपोर्ट है। Vivo का दावा है कि यह भारत का पहला फोन है जिसमें AI Festival Portrait, AI Four Season Portrait, और Image Expander जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Image

Vivo V60e Launched in India/Photo- Vivo

यदि आपको भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश थी जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा हो तो Vivo ने आपके लिए Vivo V60e को बाजार में उतार दिया है। Vivo V60e के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें AI इमेज सिस्टम भी है। कंपनी इस बार फ्रंट कैमरे के लिए पुराने ट्रेंड को फॉलो किया है। Vivo V60e में पंचहोल सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V60e के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo V60e की स्पेसिफिकेशन

Vivo V60e Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर काम करता है। फोन में 6.77-इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Diamond Shield Glass लगाया गया है।

दमदार परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

200MP कैमरा के साथ शानदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। यह OIS (Optical Image Stabilisation), 30x ज़ूम और 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और Aura Light फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल Eye Auto-Focus Group Selfie कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Aura Light Portrait सपोर्ट है। Vivo का दावा है कि यह भारत का पहला फोन है जिसमें AI Festival Portrait, AI Four Season Portrait, और Image Expander जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जिंग सिस्टम बेहद तेज़ और सुरक्षित है, जो लंबे समय तक पावर बैकअप देता है। Vivo V60e में NFC, IR Blaster, और 360-डिग्री Omnidirectional एंटीना की सुविधा दी गई है। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Captions, AI Erase 3.0, AI Smart Call Assistant, और Gemini AI जैसे स्मार्ट टूल शामिल हैं।

Vivo V60e की कीमत

Vivo V60e की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। वीवो के इस फोन को Elite Purple और Noble Gold कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article