Vivo V60 India Launch: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Vivo V60 है। इस स्मार्टफोन में आपको iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 Edge की झलक देखने को मिलने वाली है। Vivo V60 मार्केट में पहले से मौजूद Vivo V50 का सक्सेसर है जिसमें कंपनी ने कई सारे तगड़े फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में आपको दमदार एआई सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमें आपको बड़ी डिस्प्ले, हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और बड़ी बैटरी मिले तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। Vivo V60 में कंपनी ने 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है। आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल की पूरी जानकारी देते हैं।
Vivo V60 की कीमत और वेरिएंट्स
वीवो ने भारतीय बाजार में Vivo V60 को तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB+256GB, 12GB+256GB और 16GB+512GB मॉडल्स के ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप 8GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 38,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 12GB वाले वेरिएंट को कंपनी ने 40,999 रुपये की कीमत में और 16GB रैम वाले वेरिएंट को कंपनी ने 45,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
Vivo V60 की इस दिन से शुरू होगी सेल
वीवो ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को तीन कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर ऑप्शन मिलता है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इसकी सेल भारतीय बाजार में 19 अगस्त से शुरू होगी।
Vivo V60 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी का फोन है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने Vivo V60 में 6.77 इंच की बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले दी है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने 4nm टेक्नोलॉजी वाला दमदार Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें आपको UFS 2.2 स्टोरेज का भी सपोर्ट मिलता है।
Vivo V60 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर रन करता है जो कि Funtouch OS 15 पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को अगले चार साल तक ओएस अपडेट मिलने वाला है। वीवो ने इस स्मार्टफोन को कई सारे एआई फीचर्स के साथ लैस किया है।
स्मार्टफोन में मिलेगा दमदार कैमरा
Vivo V60 में आपको शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। अगर आप सेल्फी के दीवाने हैं तो आपको इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
