टेक एंड गैजेट्स

50MP के चार कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Vivo V40 Pro, मिलेगी 512GB की स्टोरेज

Vivo V40 Pro, Vivo V40 Launched in India: वीवो वी40 प्रो, वीवो वी40 स्मार्टफोन को 50MP सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। दोनों फोन 5,500mAh की बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं। दोनों फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

Image

Vivo V40 Pro, Vivo V40 (image-Vivo)

KEY HIGHLIGHTS
  • 50MP+ 50MP+ 50MP कैमरा
  • 5,500mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

Vivo V40 Pro, Vivo V40 Launched in India: वीवो ने अपने नए कैमरा फोन सीरीज वीवो वी 40 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत वीवो वी40 प्रो, वीवो वी40 स्मार्टफोन को पेश किया गया है। दोनों फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5,500mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कैमरा सेटअप के बारे में...

Vivo V40 Pro, Vivo V40 price in India: कितनी है कीमत

वीवो वी40 प्रो के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज के लिए 55,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम ग्रे शेड्स में आता है। वहीं वीवो वी40 के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है।

Vivo V40 Pro की स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स

  • डिस्प्ले- 6.78 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- 4NM मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर
  • रैम और स्टोरेज- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
  • ओएस- एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14
  • कैमरा- 50MP+ 50MP+ 50MP (Zeiss ब्रांड सेंसर)
  • सेल्फी कैमरा- 50MP
  • बैटरी- 5,500mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • IP68-रेटेड बिल्ड

Vivo V40 की स्पेसिफिकेशन हाइलाइट्स

  • डिस्प्ले- 6.78 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- 4NM क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर
  • रैम और स्टोरेज- 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
  • ओएस- एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14
  • कैमरा- 50 MP+ 50MP
  • सेल्फी कैमरा- 50MP
  • बैटरी- 5,500mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • IP68-रेटेड बिल्ड
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article