टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16 पर मिल रही ₹20,000 की भारी छूट! यहां से खरीदें सबसे सस्ता

iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट, 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iOS 18 का लेटेस्ट वर्जन मिलता है। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 12MP TrueDepth कैमरा दिया गया है। इसे आप फ्रीडम सेल में बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Image

(फोटो-फ्लिपकार्ट)

Apple iPhone 16 Discount: यदि आप कम कीमत में आईफोन 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। क्योंकि फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल (Freedom Sale) की शुरुआत हो गई है। इस सेल में आप 62-63 हजार रुपये तक की कीमत में आईफोन 16 (iPhone 16 128GB) खरीद सकते हैं। यह डील 1 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चल सकती है। लेकिन प्लस यूजर्स के लिए सेल एक दिन पहले यानी आज से ही शुरू हो गई है। iPhone 16 में A18 चिपसेट, 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iOS 18 का लेटेस्ट वर्जन मिलता है। इसके अलावा फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी है।

बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स

iPhone 16 (128GB) वेरिएंट अब ₹79,900 की बजाय ₹62,999 में खरीदा जा सकता है, जिसमें बैंक ऑफर्स और प्लेटफॉर्म डिस्काउंट शामिल हैं। फोन को फ्लिपकार्ट पर 68,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर सीधे 6000 का डिस्काउंट मिलेगा। यानी आप फोन को 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Flipkart पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है, जो ₹6,242 प्रति माह से शुरू होती है। पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर ₹30,000 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

फोटो-फ्लिपकार्ट

फोटो-फ्लिपकार्ट

iPhone 16 की खासियत

iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट, 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iOS 18 का लेटेस्ट वर्जन मिलता है। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 12MP TrueDepth कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और 25W MagSafe व 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

iPhone 17 के लॉन्च से पहले यह डील उन यूज़र्स के लिए शानदार मौका है जो Apple Intelligence और लेटेस्ट फीचर्स के साथ एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। Flipkart की सेल में iPhone 16 पर मिल रही छूट इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बना देती है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपग्रेड की सोच रहे हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article