टेक एंड गैजेट्स

Iphone 15 की प्रीबुकिंग के बीच Vivo का धमाका, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 16, 2023, 10:03 AM IST

Vivo T2 Pro 5G Launch: एप्पल ने आईफोन 15 की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। इस बीच मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन T2 Pro 5G की रिलीज डेट जारी कर दी है। भारत में इस फोन का बेसब्री से इंतजार है।

Image

Vivo T2 Pro 5G Launch

Vivo T2 Pro 5G Launch: एप्पल ने आईफोन 15 की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। इस बीच मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन T2 Pro 5G की रिलीज डेट जारी कर दी है। भारत में इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T2 Pro 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा के साथ ही फोन की कुछ इमेज शेयर की हैं जिनसे इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है।

Vivo T2 Pro 5G Price in India

जानकारी के अनुसार वीवो का यह नया स्मार्टफोन 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। Vivo T2 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग वेब पेज भी बनाया गया है। कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 24,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि फाइनल कीमत कंपनी द्वारा जारी करने के बाद ही बताई जाएगी।

Vivo T2 Pro 5G Features

वीवो के इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल OIS नाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। इसे Artistic Red और Artistic Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

Vivo T2 Pro 5G Processor

इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर चलता है। V29e की थिकनेस 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article