टेक एंड गैजेट्स

करोड़ों Android Smartphone यूजर्स के लिए बड़ी वॉर्निंग, फोन से तुरंत डिलीट कर दें ये खतरनाक ऐप्स

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हाल ही में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ ऐप्स को लेकर बड़ी वॉर्निंग जारी की गई है। अगर आप इन ऐप्स को इस्तेमाल करते हैं तो आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है और साथ ही क्रिमिनल्स आपके फोन को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Warning for smartphone users: स्मार्टफोन आज के समय में हमारे लिए बेहद जरूरी गैजेट बन चुका है। डेली रूटीन के कई सारे काम अब स्मार्टफोन पर ही निर्भर हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना हम कुछ घंटे भी नहीं रह सकते। इनसे हमें जितनी सुविधा मिलती है उतने अधिक ये हमारे लिए घातक भी साबित हो सकते हैं। इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के बाद से साइबर अटैक, ऑनलाइन फ्रॉड, मैलवेयर अटैक का खतरा भी बढ़ गया है। टेक दिग्गज गूगल और रिसर्च लैब की तरफ से मोबाइल यूजर्स को सेफ रखने के लिए अलर्ट जारी किया जाता है। अपने यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए समय समय पर अलर्ट जारी करता रहता है। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

हाल ही में साइबल रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स यानी CIRIL की तरफ से एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी वार्निंग जारी की गई थी। CIRIL की तरफ से 20 से ज्यादा ऐसे ऐप्स की पहचान की गई है जो सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये ऐप्स आपकी पर्सनल जानकारी को चुरा सकते हैं।

तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स

CIRIL की तरफ से जिन ऐप्स की पहचान की गई है वे क्रिप्टो करेंसी वॉलेट ऐप्स हैं। बताया जा रहा है कि ये ऐप्स यूजर्स के वॉलेट की रिकवरी आदि की जानकारी चोरी करते हैं और साथ ही ये अकाउंट को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इन ऐप्स में Suiet Wallet, BullX Crypto, SushiSwap, Raydium, Hyperliquid, OpenOcean Exchange, Pancake Swap, Meteora Exchange और Harvest Finance blog शामिल हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में ये ऐप्स डाउनलोड हैं तो आपको तुरंत ही इन्हें डिलीट करना चाहिए।

भूलकर भी इंस्टाल न करें ये ऐप्स

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने भी अपने करोड़ों यूजर्स को अलर्ट किया था। साइबर क्राइम पोर्टल ने मोबाइल यूजर्स को स्मार्टफोन पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को न इंस्टाल करने की सलाह दी है। IC4 के मुताबिक AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport जैसे ऐप्स यूजर्स की मोबाइल की स्क्रीन को साइबर क्रिमिनल्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे फोन में आने वाले मैसेज, OTP और बैंक डिटेल को आसानी से चुराया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ये ऐप्स यूजर्स के फोन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आपको कभी भी अपने फोन में स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को इंस्टाल करने से बचना चाहिए।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article