टेक एंड गैजेट्स

UNIX ने लॉन्च किया गजब का स्पीकर, मोबाइल भी चार्ज करेगा, साथ में डिजिटल अलार्म क्लॉक भी

Z-Dock (UX-888) की सबसे खास बात यह है कि स्पीकर के साथ आपको वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है और वह भी 15वॉट की। साथ में आपको डिजिटल अलार्म क्लॉक भी मिलता है।

Image

UNIX Z-Dock

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरी ब्रांड UNIX ने अपना नया मल्टीफंक्शनल डिवाइस Z-Dock (UX-888) लॉन्च कर दिया है। यह 3-इन-1 डिवाइस वायरलेस फास्ट चार्जर, ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल अलार्म क्लॉक का कॉम्बिनेशन है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट कम जगह में कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गई है।

एक डिवाइस में तीन काम

UNIX Z-Dock को खासतौर पर ऑफिस डेस्क और बेडसाइड टेबल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे एंड्रॉयड और iPhone जैसे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को केवल चार्जिंग पैड पर रखकर चार्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें डिजिटल अलार्म क्लॉक के साथ ब्राइट LED डिस्प्ले और काउंटडाउन टाइमर भी दिया गया है। यह फीचर सुबह अलार्म सेट करने के अलावा पढ़ाई, ऑफिस वर्क, कुकिंग और अन्य टाइम-बेस्ड एक्टिविटी में भी उपयोगी साबित हो सकता है।

10W ब्लूटूथ स्पीकर का भी मिलेगा सपोर्ट

Z-Dock में 10W का इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर दिया गया है, जो म्यूजिक, पॉडकास्ट, कॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसमें Bluetooth 5.3 और True Wireless Stereo (TWS) तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे दो कंपैटिबल स्पीकर को आपस में कनेक्ट कर स्टीरियो साउंड का आनंद लिया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

डिवाइस में 1,200mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 6 घंटे तक लगातार ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C (5V) पोर्ट दिया गया है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में 1 से 2 घंटे का समय लगता है। यह स्पीकर उनके लिए बहुत ही खास है जो एक ही डिवाइस में कई सारी सुविधाएं चाहते हैं। इसमें सबसे खास वायरलेस चार्जिंग वाला फीचर है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article