टेक एंड गैजेट्स

Unacademy के को-फाउंडर और CTO हेमेश सिंह ने छोड़ी कंपनी, सोशल मीडिया पर बताया कारण

Unacademy Co-founder Hemesh Singh Quits: हेमेश सिंह, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), इलाहाबाद के पूर्व छात्र हैं। मुंजाल, सिंह और सैनी ने यूट्यूब चैनल के रूप में अनएकेडमी की शुरुआत की थी। 2015 में यह एक एडटेक प्लेटफार्म बन गया।

Image

बाएं से दाएं: रोमन सैनी, गौरव मुंजाल और हेमेश सिंह (image Credit-X)

Unacademy Co-founder Hemesh Singh Quits: सॉफ्टबैंक सपोर्ट वाली एडटेक फर्म अनएकेडमी (Unacademy) के को-फाउंडर और हेमेश सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एडटेक कंपनी से चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमेश सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( पहले ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने CTO के पद से इस्तीफा दे दिया है और वह सलाहकार की भूमिका में आएंगे।

X पर दी जानकारी

Unacademy के के को-फाउंडर हेमेश सिंह ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि उन्होंने एडटेक प्रमुख के साथ लगभग नौ साल तक काम करने के बाद सीटीओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "गौरव मुंजाल और रोमन सैनी के साथ अनएकेडमी को बनाने में लगभग एक दशक बिताने के बाद, मैंने कार्यकारी भूमिका से सलाहकार की भूमिका में जाने का फैसला किया है... हमने टेस्ट प्रेपरेशन इंडस्ट्री में अच्छा बदलाव किया। यह एक अद्भुत यात्रा रही है।"

YouTube से शुरू हुआ था सफर

मुंजाल, सिंह और सैनी ने यूट्यूब चैनल के रूप में अनएकेडमी की शुरुआत की थी। 2015 में यह एक एडटेक प्लेटफार्म बन गया। हेमेश की पोस्ट को शेयर करते हुए मुंजाल ने साथ में अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने लिखा, "हेमेश और मैंने 11 साल पहले साथ काम करना शुरू किया था जब हम फ्लैटचैट बना रहे थे। यह एक पागलपन भरा सफर रहा है और मैं आप जैसे को-फाउंडर को पाकर आभारी हूं। अनएकेडमी आपको याद करेगी।"

NIT के छात्र रहे हैं हेमेश सिंह

हेमेश सिंह, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), इलाहाबाद के पूर्व छात्र हैं। गौरव मुंजाल (सीईओ) ने 2015 में अपने दोस्तों डॉ. रोमन सैनी और हेमेश सिंह (सीटीओ) के साथ मिलकर अनएकेडमी की शुरुआत की थी। उन्होंने इसे 2010 में यूट्यूब पर एक पहल के रूप में शुरू किया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article