टेक एंड गैजेट्स

अब और सुरक्षित होगा Uber ड्राइवर्स का सफर, कंपनी ने पेश किया नया सेफ्टी फीचर

Uber rolls out safety feature for drivers: ड्राइवरों के लिए प्रमुख अपग्रेड में एसओएस इंटीग्रेशन, हेलमेट सेल्फी, महिला ड्राइवरों के लिए महिला सवार प्रिफरेंस और ऑडियो रिकॉर्डिंग, साथ ही अपफ्रंट टिपिंग, इंस्टेंट पेमेंट और मेंटरशिप प्रोग्राम शामिल हैं। भारत में उबर के साथ मासिक आधार पर 10 लाख से अधिक चालक काम करते हैं।

Image

Uber rolls out safety feature for drivers (image- ians)

Uber rolls out safety feature for drivers: ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर (Uber) ने एसओएस एकीकरण, हेलमेट सेल्फी और महिला चालकों के लिए महिला सवारी को प्राथमिकता देने जैसी नई सर्विस (फीचर) की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इन फीचर्स को कंपनी द्वारा अपने प्लेटफार्म पर 10 लाख से अधिक चालकों या ड्राइवर भागीदारों के अनुभव को ‘‘ सुरक्षित, आसान और निष्पक्ष’’ बनाने के लिए पेश किया गया है।

Uber राइडर्स को मिलेंगे ये फीचर्स

ड्राइवरों के लिए प्रमुख अपग्रेड में एसओएस इंटीग्रेशन, हेलमेट सेल्फी, महिला ड्राइवरों के लिए महिला सवार प्रिफरेंस और ऑडियो रिकॉर्डिंग, साथ ही अपफ्रंट टिपिंग, इंस्टेंट पेमेंट और मेंटरशिप प्रोग्राम शामिल हैं।

ई-श्रम पोर्टल

इसके अलावा, सरकार की सामाजिक सुरक्षा संहिता (सीओएसएस) के समर्थन में उबर ने ई-श्रम पोर्टल ( e-Shram portal) पर पंजीकरण को बढ़ावा देने की घोषणा की, जो ‘गिग’ श्रमिकों और असंगठित श्रमिकों का एक एकीकृत डेटाबेस होगा। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफार्म के लिए काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को गिग वर्कर्स कहा जाता है।

10 लाख से अधिक चालकों को होगा फायदा

उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा कि नई सेवाएं चालकों को सशक्त बनाती हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ाती हैं और उनके दैनिक परिचालन में अधिक पारदर्शिता के साथ अधिक सुविधा प्रदान करती हैं। भारत में उबर के साथ मासिक आधार पर 10 लाख से अधिक चालक काम करते हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article