टेक एंड गैजेट्स

पर्सनल बातचीत के लिए रखना है सेकेंडरी फोन, 1000 रुपये से कम कीमत में मिलते हैं ये 4 धांसू फोन

हम आपको 4 ऐसे ब्रैंडेड फीचर फोन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप 1000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको जिन फीचर फोन के बारे में बता रहे हैं वे आपको देखने में तो सिंपल होंगे लेकिन इसमें आपको फीचर्स दमदार मिलेंगे।

Image

सस्ते फीचर फोन में भी आपको कई सारे धांसू फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन्स में डुअल सिम कार्ड लगाने की सुविधा मिलती है। लेकिन इसके बावजूद कई सारे ऐसे यूजर्स हैं जो अपने पर्सनल काम के लिए एक अलग सेकंडरी फोन रखते हैं। वहीं कई सारे लोग आर्थिक समस्या की वजह से स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सेकंडरी फोन के लिए फीचर फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं आज की खबर आपके काम की होने वाली है।

बाजार में कई तरह के फीचर फो मौजूद हैं। फीचर फोन के सेगमेंट में आपको कई सारे अननोन ब्रैंड्स देखने को मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसे ब्रैंडेड फीचर फोन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप 1000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको जिन फीचर फोन के बारे में बता रहे हैं वे आपको देखने में तो सिंपल होंगे लेकिन इसमें आपको फीचर्स दमदार मिलेंगे।

JioBharat V4 4G Phone

लिस्ट में पहले नंबर पर जियो की तरफ से आने वाला JioBharat V4 4G फीचर फोन है। इस फोन में आपको 1.77 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि काफी वाइब्रेंट हैं जिसमें आप आसानी से कंटेंट पढ़ पाएंगे। इस फीचर फोन में आपको 1000mAh की बैटरी मिलती है जो कि शानदार बैटरी बैकअप प्रवाइड कराती है। कंपनी ने इसमें जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया है। इस फीचर फोन में आप 455 से ज्यादा टीवी चैनल्स को देख पाएंगे। इसके अलावा इसमें आपको UPI पेमेंट के लिए JioPay ऐप भी दिया गया है।

Nokia 105 Classic

दिग्गज कंपनी नोकिया के पास ग्राहकों के लिए कई सारे शानदार फीचर फोन मौजूद हैं। नोकिया के फोन्स हमेशा मजबूती के लिए जाने जाते रहे हैं। अगर आप एक फीचर फोन लेने जा रहे हैं तो Nokia 105 Classic को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस कीपैड फोन में आपको 1.77 इंच की स्क्रीन मिलती है। इस फोन में आपको पावरफुल बैटरी दी गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर आपका कई दिन तक काम चला सकती है। इसमें आपको वायरलेस FM रेडियो दिया गया है। इस फीचर फोन को खरीदने के लिए आपको 999 रुपये खर्च करने होंगे।

Micromax All-New X1i

माइक्रोमैक्स की तरफ से आने वाला यह कीपैड फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 2.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। माइक्रोमैक्स ने अपने इस फीचर फोन में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इसमें 1200 mAh की बैटरी दी है जो पावर सेविंग मोड के साथ आती है, ताकि यूजर्स को बैटरी बैकअप ज्यादा मिले। इस फीचर फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन मिलता है। आप इसे अमेजन से सिर्फ 729 रुपये में खरीद सकते हैं।

Lava A1 Music

अगर आप एक ऐसा फीचर फोन तलाश रहे हैं जिसमें म्यूजिक प्ले कर सकें तो Lava A1 Music आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फीचर फोन में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसमें 240 x 320 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो कि बड़े ही आराम से 4-5 दिन का बैटरी बैकअप दे देती है। इसके स्मार्ट AI बैटरी फीचर को इस्तेमाल करके आप बैटरी बैकअप बढ़ा भी सकते हैं। इस फीचर फोन को आप अमेजन से सिर्फ 989 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article