Jio के 50 करोड़ यूजर्स की मौज, 200 दिन तक रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म, एक ही प्लान में मिलेगा सबकुछ
रिलायंस जियो के 50 करोड़ यूजर्स के लिए गुड न्यूज है। अगर आप बार बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते तो अब आप सिर्फ एक प्लान लेकर 6 महीने से अधिक दिनों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। जियो की लिस्ट में करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे शानदार प्लान्स मौजूद हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 27 2025, 15:30 IST
Image Credit : Digit01 / 07
अगर आपके फोन में रिलायंस जियो का सिम कार्ड है तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के पास टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे बड़ा यूजर बेस और सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान का पोर्टफोलियो मौजूद है।
Image Credit : Digit02 / 07
ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो की लिस्ट में अब आपको 28 दिन के साथ साथ 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले किफायती रिचार्ज प्लान मिल जाएंगे।
Image Credit : Digit03 / 07
अगर 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान आपको महंगा लग रहा है तो जियो के पास एक ऐसा प्लान है जिसमें आप 200 दिन तक टेंशन फ्री रह सकते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि 200 दिन वाले प्लान में ही ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। न तो आपको फ्री कॉलिंग की टेंशन होगी और नहीं डेटा की टेंशन।
Image Credit : Digit04 / 07
जियो के जिस धमाकेदार रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 2025 रुपये है। इस प्लान में आपको 6 महीने से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आप इस प्लान के साथ 200 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अब आपको हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Image Credit : Digit05 / 07
जियो ग्राहकों को इस किफायती प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ साथ सभी नेटवर्क के लिए फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। मतलब फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग की भी सुविधा मिलेगी।
Image Credit : Digit06 / 07
अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। इस प्लान में आपको 200 दिनों के लिए भरपूर इंटरनेट डेटा मिलने वाला है। इस प्लान में ग्राहकों को 200 दिनों के लिए कुल 500GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 07
Jio के इस 200 दिन वाले प्लान में कंपनी ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है। आपको इस प्लान के साथ 2 महीने के लिए Jio Home का फ्री ट्रायल मिलता है। इसके अलावा 3 महीने के लिए इसमें जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो इसके लिए इसमें जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है।