टेक एंड गैजेट्स

Tips Of The Day: बिना थर्ड पार्टी ऐप, व्हाट्सऐप में किसी भी एक चैट को ऐसे करें लॉक

WhatsApp Chat Lock Trick Without Other App: आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते होंगे लेकिन इसके सभी फीचर्स आप नहीं जानते होंगे। पहले WhatsApp के किसी एक चैट को लॉक करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब बिना किसी दूसरे ऐप की मदद से भी व्हाट्सऐप के किसी एक चैट को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं..

Image

Tips Of The Day: बिना थर्ड पार्टी ऐप, व्हाट्सऐप में किसी भी एक चैट को ऐसे करें लॉक/photo-Canva

WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप है जिसे केवल भारत में करीब 55 करोड़ इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp धीरे-धीरे अब कमर्शियल भी हो रहा है। आपने ध्यान दिया होगा कि व्हाट्सऐप में अब विज्ञापन भी दिखने लगे हैं। WhatsApp का इस्तेमाल घर से लेकर ऑफिस तक में इस स्तर पर हो रहा है कि आधे घंटे के लिए भी WhatsApp बंद हो जाए तो भूचाल आ जाता है।

WhatsApp भी अपने यूजर्स के लिए एक्सपेरियंस के लिए लगातार प्रयास करता है और प्रत्येक कुछ दिनों में एक नया अपडेट जारी करता है। कायदे से देखा जाए तो व्हाट्सऐप बेहद ही निजी चैटिंग ऐप है, लेकिन चैट लॉक ना होने के कारण कई बार हमें दिक्कत हो जाती है। आज हम आपको WhatsApp Chat Lock करने का ऐसा तरीका बताएंगे जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

थर्ड पार्टी ऐप के बिना WhatsApp Chat कैसे Lock करें?

आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते होंगे लेकिन इसके सभी फीचर्स आप नहीं जानते होंगे। पहले WhatsApp के किसी एक चैट को लॉक करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब बिना किसी दूसरे ऐप की मदद से भी व्हाट्सऐप के किसी एक चैट को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं..

किसी व्हाट्सऐप चैट को लॉक करने के लिए सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करें, क्योंकि ऐप अपडेट ना होने के कारण कई सारे फीचर्स नजर नहीं आते हैं। ऐप को अपडेट करने के बाद उस चैट को खोलें जिसे आप लॉक करना चाहते हैं, जैसे- अपनी पार्टनर का, गर्लफ्रेंड का या फिर किसी खास का।

अब उस चैट पर थोड़ी देर प्रेस करके यानी दबाकर रखें। अब आपके सामने एक नया मेन्यू खुल जाएगा जिसमें Lock Chat का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और चैट को लॉक कर दें। देखने में यह काम कितना आसाना है लेकिन अधिकतर लोगों को इस फीचर के बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे में वे अपनी चैट की प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article