Oppo अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक में फोन के कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Oppo A-सीरीज का यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है।
10,000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 80W फास्ट चार्जिंग
चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Oppo अपने कथित "Green Series" के तहत 10,000mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन पेश कर सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.47mm और वजन करीब 226 ग्राम बताया गया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे इसी साल पेश किया गया था। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप भी हो सकता है दमदार
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Oppo A6 Pro के बाद अगला बड़ा अपग्रेड
Oppo ने पिछले साल चीन में Oppo A6 Pro लॉन्च किया था। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा दिया गया था। इसके अलावा इसमें 16GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज और IP66, IP68 व IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। अब माना जा रहा है कि Oppo A7 Pro Max, A6 Pro का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है।
