टेक एंड गैजेट्स

Apple Watch में ऐसे ऑन करें लो पावर मोड, बचेगी बैटरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2022, 05:35 PM IST

अगर आप Apple Watch यूजर हैं और आपकी वॉच में WatchOS 9 का अपडेट मिला है तो हम यहां आपको लो पावर मोड फीचर को ऑन करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Image

Apple Watch

Apple ने WatchOS 9 को हाल ही में जारी किया है। इस नए सॉफ्टवेयर में Apple Watch के लिए Low Power Mode को भी जारी किया गया है। लो पावर मोड के साथ अपनी ऐपल स्मार्टवॉच में थोड़ी लंबी बैटरी उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी Apple स्मार्टवॉच में इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

WatchOS 9 पर चलने वाली वॉच में सेटिंग्स से ऐसे ऑन करें लो पावर मोड:

  • सबसे पहले अपने ऐपल वॉच को वेक करें और सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद जब तक आपको बैटरी ऑप्शन दिखाई ना दें नीचे की तरफ स्क्रॉल करते रहें।
  • इसके बाद जैसे आपको बैटरी का ऑप्शन दिखाई दे। इस पर टैप करें।
  • इसके बाद एक बार फिर स्क्रॉल करें और लो पावर मोड को ऑन कर दें।
  • इसे ऑन करने आपसे ये कंफर्मेशन मांगेगा। साथ ही स्क्रॉल करने पर Turn on और Turn on for का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
  • पहले वाले ऑप्शन से ये फीचर तुरंत ऑन हो जाएगा। वहीं, दूसरे ऑप्शन से टाइम ड्यूरेशन सेट करने का मौका मिलेगा।
  • आप यहां तय कर पाएंगे कि आप कितनी देर तक आप फीचर को ऑन रखना चाहते हैं। आप यहां 1, 2 या 3 दिन में से किसी एक टाइम को सेलेक्ट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि नो पावर मोड ऑन होने से कुछ नोटिफिकेशन्स और अलर्ट्स आपको देरी से मिलेंगे। साथ ही ये फीचर ऑन होने से कुछ ऐप्स भी बंद हो जाएंगे। साथ ही आपको बता दें आप इस फीचर को कंट्रोल पैनल से भी ऑन कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article