टेक एंड गैजेट्स

Diwali 2022: घर जाने के लिए सस्ते में खरीदनी है फ्लाइट टिकट? ये जुगाड़ आएंगे काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 09:05 PM IST

अगर आप दिवाली में घर जाने के लिए फ्लाइट टिकट लेना चाह रहे हैं। तो सस्ते में टिकट खरीदने के कुछ जुगाड़ हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

Image

घर जाने के लिए सस्ते में खरीदनी है फ्लाइट टिकट?

Photo : iStock

Diwali 2022: दिवाली को केवल अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी जगहों के टिकट फुल हो चुके होते हैं। ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना तो सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है। फिर रास्ता बचता है फ्लाइट का। फ्लाइट में सीट खाली कुछ मिल जाती हैं। लेकिन, इसके दाम आसमान छूने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिवाली में घर जाना चाहते हैं तो फ्लाइट टिकट को सस्ते में खरीदने के कुछ तरीके हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर चेक करें प्राइस

वैसे तो टिकट पहले लेने से ही सस्ते मिलते हैं। लेकिन, अगर समय कम बचा हो तो अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमत को क्रॉस चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग समय के फ्लाइट के टिकट अलग-अलग होती है। इसलिए समय को लेकर भी फ्लेक्सिबल रहें।

ऑफर्स को करें चेक

फेस्टिवल के टाइम पर सभी फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट्स पर एक से बढ़कर एक ऑफर्स चलते रहते हैं। ऐसे में कभी भी चेकआउट करने से पहले ऑफर्स को चेक कर लें। ये भी ध्यान रखें कि कहीं आपके पास कोई कूपन या कोड तो नहीं।

Incognito Mode का करें इस्तेमाल

चूंकि, वेबसाइट्स यूजर्स को ट्रैक करती हैं। इसलिए बार-बार टिकट की कीमत चेक करने से ये महंगी भी हो जाती हैं। ऐसे में एक दो बार कीमत चेक करने के बाद Incognito Mode में जाकर टिकट चेक करें। इससे सस्ते टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

IRCTC एयर पर टिकट चेक करना ना भूलें

IRCTC Air पर एक बार अपने डेस्टिनेशन के लिए टिकट जरूर चेक करें। यहां भी टिकट की कीमत कम मिलने की संभावना होती है। हालांकि, दिवाली और छठ के वक्त ये संभावना कम ही होती है।

एक्सटेंशन करें यूज

सस्ती फ्लाइट टिकट खोजने के लिए आप वेब ब्राउजर एक्सटेंशन की भी मदद ले सकते हैं। ये अलग-अलग वेबसाइट्स की कीमत को ट्रैक करके आपको बेस्ट रिजल्ट देते हैं।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article