टेक एंड गैजेट्स

अपने iPhone का IMEI नंबर ऐसे करें चेक, जानें तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2022, 08:40 PM IST

अगर आप अपने iPhone का IMEI नंबर चेक करना चाहते हैं। लेकिन, आपको इसका तरीका नहीं पता तो हम आपको यहां इस बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

अपने iPhone का IMEI नंबर ऐसे करें चेक

अगर आप एक iPhone यूजर हैं और आप अगर नहीं जानते कि आपके फोन के IMEI नंबर को आपको कैसे चेक करना है। तो इसका तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। ये आपके फोन का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है और कई तरह के परिस्थितियों में काम आता है। अगर आपका iPhone गुम या चोरी हो जाए तो आप अपने IMEI नंबर के जरिए फोन को ट्रैक कर सकते हैं।

साथ ही इसका इस्तेमाल अपने फोन को ब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं। आपके iPhone का IMEI नंबर आपको बाकी सभी फोन से अलग बनाता है। ये मोबाइल नेटवर्क द्वारा आपकी आइडेंटिटी को वेरिफाई करने और सर्विस एक्टिवेट करने में मदद करता है। इसके जरिए आप ये भी चेक कर सकते हैं कि कहीं किसी नेटवर्क ने आपको ब्लॉक तो नहीं कर दिया।

iPhone के IMEI नंबर को देखने के कई तरीके होते हैं। लेकिन, सबसे आसान तरीका सेटिंग्स में जाकर देखने का होता है। आइए जानते हैं इसे देखने का तरीका:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सेटिंग में जाना होगा।
  • इसके बाद जनर ऑप्शन से About पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद सीरीयल नंबर को सर्च करना होगा। (IMEI नंबर के लिए आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है)
  • इस इंफॉर्मेशन को Apple रजिस्ट्रेशन या सपोर्ट फॉर्म्स पर पेस्ट करने के लिए नंबर पर टैप एंड होल्ड करें।
  • अगर आपको IMEI नंबर सेटिंग्स ऐप में नजर ना आए तो आपको इसे iPhone में पीछे की तरफ भी देख सकते हैं। पुराने मॉडल्स में ये फोन में पीछे की तरफ लिखा होता है।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article