Budget 2023 How To Calculate Income Tax Online: यूनियन बजट 2023-24 पेश करते हुए आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स का स्लैब बदलने के साथ आज जनता को सबसे बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव किया है जिसके बाद आपको आसानी ने इनकम टैक्स का गणित समझाने के लिए हम यहां जानकारी दे रहे हैं. आप भी घर बैठे अपनी सैलरी पर लगने वाले टैक्स की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. इनकम टैक्स केल्कुलेटर आयकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और यहां हम आपको बता रहे हैं स्टेप बाय स्टेप कैसे आप ये गुणा-भाग कर सकते हैं.
ऑनलाइन ऐसे करें केल्कुलेट
1. सबसे पहले अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप incometaxindia.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाइ इंपॉर्टेंट लिक्स टैब पर जाएं.
3. यहां टैक्स टूल के अंतर्गत आपको इनकम टैक्स केल्कुलेटर मिलेगा.
4. इसके बाद यहां बताई गई लिंक पर क्लिक कर आप अपना इनकम टैक्स केल्कुलेट कर सकते हैं.
आयकर पर जारी नए रेट्स
- 3 लाख रुपये तक सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं
- 3-6 लाख रुपये तक आय पर 5 प्रतिशत
- 6-9 लाख रुपये तक आय पर 10 प्रतिशत
- 9-12 लाख रुपये तक आय पर 15 प्रतिशत
- 12-15 लाख रुपये तक आय पर 20 प्रतिशत
- 15 लाख से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशतटैक्सदेनाहोगा.
