टेक एंड गैजेट्स

Auction of 5G Spectrum: इन चार स्पेक्ट्रम बैंड पर टेलीकॉम कंपनियों की नजर, पहले दिन चौथे दौर में पहुंची नीलामी

Auction of 5G Spectrum: बता दें कि आगामी नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोली लगाई जाएगी। यह 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी है।

Image

Auction of 5G Spectrum

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो आगे
  • स्पेक्ट्रम की कुल मात्रा 10,522.35 मेगाहर्ट्ज
  • आखिरी बार अगस्त, 2022 में हुई थी नीलामी

Auction of 5G Spectrum: दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन चार स्पेक्ट्रम बैंड 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज और 2,500 मेगाहर्ट्ज में रुचि दिखाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शुरू हुई नीलामी दोपहर करीब तीन बजे चौथे दौर में प्रवेश कर गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 10,500 मेगाहर्ट्ज मोबाइल सेवाओं के लिए 96,238 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की स्पेक्ट्रम नीलामी सुबह 10 बजे शुरू हुई।

10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी

‘पीटीआई-भाषा’ के अनुसार, ‘‘ शुरू में चार स्पेक्ट्रम 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज और 2,500 मेगाहर्ट्ज बैंड में रुचि दिखाई गई। स्पेक्ट्रम नीलामी दोपहर करीब तीन बजे चौथे दौर में प्रवेश कर गई।’’ रेडियो तरंगों की बिक्री प्रक्रिया 2010 में ऑनलाइन शुरू होने के बाद से यह 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी है। आखिरी बार अगस्त, 2022 में नीलामी हुई थी, जिसमें पहली बार 5जी सेवाओं के लिए रेडियो तरंगें पेश की गई थीं।

इन स्पेक्ट्रम बैंड के लिए लगेगी बोली

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू की है। इसके लिए आठ मार्च को आवेदन आमंत्रण नोटिस (एनआईए) जारी किया गया था। बयान के अनुसार, ‘‘ संचार मंत्रालय ने घोषणा की है कि आगामी नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के लिए बोली लगाई जाएगी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ विभिन्न बैंड में नीलामी के लिए रखे जाने वाले स्पेक्ट्रम की कुल मात्रा 10,522.35 मेगाहर्ट्ज है। इसका आरक्षित मूल्य 96,238.45 करोड़ रुपये है।’’ गौरतलब है कि 3,300 मेगाहर्ट्ज बैंड और 26 मेगाहर्ट्ज बैंड को 5जी सेवाओं के लिए उपयुक्त बैंड माना जा रहा है।

रिलायंस जियो रेस में आगे

रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सबसे अधिक 3,000 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है। इस आधार पर कंपनी अधिकतम रेडियो तरंगों के लिए बोली लगा सकती है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने 300 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा की है। कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड अपने स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क को कम करने के लिए विशेष रूप से 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में रणनीतिक अधिग्रहण पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article