टेक एंड गैजेट्स

Snapchat Layoffs: एक और टेक कंपनी में छंटनी की घोषणा, Snap में 500 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Snapchat Layoffs: गौरतलब है कि तकनीकी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत सही नहीं रही है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही 122 से अधिक टेक कंपनियों और स्टार्टअप ने 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

Image

Snapchat Layoffs

Photo : iStock

Snapchat Layoffs: स्नैप के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया दिग्गज स्नैपचैट ने कंपनी में छंटनी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने 10% यानी करीब 529 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। बता दें कि साल की शुरुआत से ही टेक सेक्टर में छंटनी का सिलसिला जारी है। अब तब अमेजन, गूगल सहित 100 से ज्यादा कंपनियों ने 30 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

स्नैप 10% कार्यबल करेगा कम

यह छंटनी स्नैप द्वारा पिछले साल की गई बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कटौती के बाद हुई है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 2022 में 20 प्रतिशत और 2023 में 3 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। 2023 की शुरुआत में, स्नैप में लगभग 5,300 कर्मचारी थे। यानी अब इसमें से भी लगभग 530 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। डिजिटल एड मार्केट में गिरावट के बीच कंपनी राजस्व के लिए संघर्ष कर रही है।

टेक सेक्टर में नहीं थम रहा छंटनी का दौर

गौरतलब है कि तकनीकी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत सही नहीं रही है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही 122 से अधिक टेक कंपनियों और स्टार्टअप ने 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। नौकरियों में कटौती लगातार जारी है। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्सडॉटफाई के आंकड़ों के अनुसार, 122 टेक कंपनियों ने (3 फरवरी तक) 31,751 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

साल 2022-23 में गई थीं इतनी नौकरियां

दुनिया भर में स्टार्टअप समेत टेक कंपनियों ने 2022 और 2023 में 425,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। जबकि इसी समय सीमा में भारत में 36,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article