टेक एंड गैजेट्स

Smartphone Under 10000: वीवो से लेकर Redmi तक ने गिराई कीमतें, 10 हजार से कम में मिल रहे ये स्मार्टफोन्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 21, 2023, 12:22 PM IST

Best Smartphone Under 10000: वीवो, रेडमी से लेकर लगभग सभी मोबाइल कंपनियों ने स्मार्टफोन्स के दाम गिरा दिए हैं। यहां जानिए 10 हजार रुपये के अंदर कौन से शानदार फोन्स आपको मिल रहे हैं।

Image

Smartphone Under 10000

Best Smartphone Under 10 thousand Vivo, Realme: एक तरफ मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज की घोषणा कर दी है तो दूसरी तरफ आईफोन को टक्कर देने की तैयारी में बाकी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें गिरा दी हैं।वीवो, रेडमी से लेकर लगभग सभी मोबाइल कंपनियों ने स्मार्टफोन्स के दाम गिरा दिए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स Amazon और Flipkart पर वीवो, रेडमी, रियलमी जैसी कंपनियों के फोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप सस्ते में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन चाहते हैं तो अभी इस माैके का लाभ यहां जानिए 10 हजार रुपये के अंदर कौन से शानदार फोन्स आपको मिल रहे हैं।

Oppo A17k

12,999 कीमत का ओपो ए17के फोन आपको अमेजन पर 9,499 का मिल रहा है। 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला ये शानदार फोन है।

Redmi A2

9,999 रुपये कीमत वाला रेडमी ए2 आपको अमेजन पर 6,799 रुपये में मिल रहा है। इसमें आपको 2GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है।

Realme Narzo N53

10,999 रुपये कीमत वाला realme narzo N53 आपको अब 8,999 रुपये में मिलेगा। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज आपको मिलेगा।

IKALL S1

11,999 रुपये कीमत वाला IKALL S1 अब आपको 9,790 में मिल रहा है। इसमें खास बात ये है कि 6 जीबी रैम के अलावा 6 जीबी की वर्चुअल रैम मिलती है और स्टोरेज 128 जीबी है।

Samsung Galaxy M04

अमेजन पर 11,999 रुपये कीमत वाला Samsung Galaxy M04 8,499 में मिल रहा है। इसमें आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिल रहा है।

Realme C31

11,999 रुपये कीमत वाला realme C31अब 8,990 रुपये में मिल रहा हे। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है।

Vivo Y02t

15,999 कीमत वाला Vivo Y02t फोन आपको 9,499 रुपये में मिलेगा। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल रही है।

Lava Blaze 2

10,999 रुपये वाला Lava Blaze 2 फोन आपको 8,999 रुपये में मिलेगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article