टेक एंड गैजेट्स

बंद होने जा रहे हैं 10,000 रुपये से ऊपर के 4G फोन्स, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:35 PM IST

भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अब स्मार्टफोन कंपनियां धीरे-धीरे 10,000 रुपये और ऊपर की कीमत वाले 3G-4G कंपैटिबल फोन्स को बंद कर देंगी।

Image

बंद होने जा रहे हैं 10,000 रुपये से ऊपर के 4G फोन्स (Photo- UnSplash)

मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि वे धीरे-धीरे 10,000 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले 4G फोन का प्रोडक्शन बंद कर देंगे और 5G टेक्नोलॉजी में शिफ्ट हो जाएंगे।

दूरसंचार विभाग (DoT) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के शीर्ष अधिकारियों ने मोबाइल ऑपरेटरों और स्मार्टफोन मेकर्स के साथ बैठक की और उन्हें तीन महीने की समय सीमा के भीतर 5G स्मार्टफोन के साथ अपनी 5G सेवाओं को ट्यून करने का निर्देश दिया।बुधवार सुबह दोनों मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने देश के मोबाइल ऑपरेटरों और स्मार्टफोन निर्माताओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।

एक स्मार्टफोन कंपनी के एक अधिकारी ने एएनआई को नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि स्मार्टफोन मेकर्स धीरे-धीरे 10,000 रुपये या इससे ऊपर की कैटेगरी वाले 5G फोन में शिफ्ट हो जाएंगे।

अधिकारी ने एएनआई से कहा कि भारत में करीब 750 मिलियन मोबाइल फोन यूजर्स हैं। इनमें से 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स 5G रेडी फोन्स यूज करते हैं। वहीं, 350 मिलियन से ज्यादा यूजर्स 3G-4G कंपैटिबल फोन यूज करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने मंत्रालय को कहा है कि कंपनी धीरे-धीरे 3G-4G कंपैटिबल फोन्स को बंद कर देगी, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा होगी।

करीब एक घंटे तक चली इस मीटिंग में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इन कंपनियों में Apple और Samsung के नाम शामिल हैं। स्मार्टफोन कंपनी के एक और अधिकारी ने ANI से कहा कि इस मीटिंग को मोबाइल ऑपरेटर्स और स्मार्टफोन मेकर्स के बीच बेहतर ट्यूनिंग के लिए बुलाया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article