Samsung के स्मार्ट टीवी पर मिल रही सबसे बड़ी छूट, यह मौका नहीं मिलेगा दोबारा
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Dec 28, 2025, 04:24 PM IST
अगर आप बेडरूम के लिए छोटा टीवी या लिविंग रूम के लिए बड़ा 4K डिस्प्ले लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल Reliance Digital पर 32-इंच, 43-इंच और 55-इंच साइज के Samsung Smart TVs पर खास डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
Samsung Smart TV offer
यदि आप भी सैमसंग के स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। साल के आखिर में चल रही सेल के बीच Samsung ने अपनी लोकप्रिय Smart LED TV रेंज की कीमतों में भारी कटौती की है। अगर आप बेडरूम के लिए छोटा टीवी या लिविंग रूम के लिए बड़ा 4K डिस्प्ले लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल Reliance Digital पर 32-इंच, 43-इंच और 55-इंच साइज के Samsung Smart TVs पर खास डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
55-इंच Samsung 4K Smart TV पर 32% तक की छूट
Samsung का 55-इंच Crystal 4K Ultra HD Smart TV अब 55,220 रुपये की बजाय 37,490 रुपये में उपलब्ध है। यानी इसकी कीमत में करीब 32 प्रतिशत की बड़ी कटौती की गई है। यह टीवी 4K रेजोल्यूशन, HDR सपोर्ट और Tizen OS के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, USB Type-A, Wi-Fi, Bluetooth और LAN पोर्ट दिए गए हैं, जिससे स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है।
43-इंच Samsung Smart TV अब 21,990 रुपये में
43-इंच Full HD Smart LED TV की कीमत घटकर 21,990 रुपये हो गई है, जो इसके लॉन्च प्राइस 27,550 रुपये से करीब 20 प्रतिशत कम है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 20,990 रुपये हो जाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट, USB, Wi-Fi और Bluetooth की सुविधा दी गई है।
32-इंच Samsung Smart TV सबसे सस्ता सौदा
सबसे ज्यादा मांग वाले 32-इंच HD Ready Smart TV पर 22 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसकी कीमत अब 17,900 रुपये से घटकर 13,990 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये की अतिरिक्त बचत के बाद यह टीवी सिर्फ 12,990 रुपये में मिल सकता है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसमें HDMI, USB और बिल्ट-इन Wi-Fi जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग एप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं।