टेक एंड गैजेट्स

भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध हुए Samsung Z Fold 6, Z Flip 6, जानें कीमत और ऑफर्स

Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी वॉच Z फ्लिप 6 दोनों ही क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB रैम और 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस हैं। दोनों फोन में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट है।

Image

Samsung Galaxy AI phone

Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: दक्षिण कोरियाई दिग्गज सैमसंग ने बुधवार को भारत में उपभोक्ताओं के लिए अपनी छठी जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 को खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया है। इन स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अलावा वॉच 7, वॉच अल्ट्रा, गैलेक्सी बड्स 3 सीरीज को भी पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: की कीमत

  • Samsung Galaxy Z Fold 6 (12GB + 256GB)- 1,64,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 (12GB + 512GB)- 1,76,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 (12GB + 1TB)- 2,00,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 (12GB + 256GB)- 1,09,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 (12GB + 512GB)- 1,21,999 रुपये

Samsung Galaxy Watch 7 की कीमत

40mm सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 के स्टैंडर्ड वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और इसके सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं, 44mm गैलेक्सी वॉच 7 के स्टैंडर्ड वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 36,999 रुपये है। छोटा मॉडल क्रीम और ग्रीन शेड्स में आता है, जबकि बड़ा विकल्प ग्रीन और सिल्वर कलर वेरिएंट में आता है।

Samsung Watch Ultra और Samsung Galaxy Buds 3 Series की कीमत

वहीं सैमसंग गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की कीमत भारत में 59,999 रुपये है। यह टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 की कीमत 14,999 रुपये और गैलेक्सी बड्स 3 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये है। बड्स 3 सीरीज सिल्वर और व्हाइट कलर में आती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6: स्पेसिफिकेशन

नए फोल्डेबल गैलेक्सी जेड सीरीज के अब तक के सबसे पतले और हल्के डिवाइस हैं। गैलेक्सी जेड सीरीज भी बेहतर आर्मर एल्युमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है, जो इसे अब तक की सबसे टिकाऊ गैलेक्सी जेड सीरीज बनाता है। गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 में एआई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें नोट असिस्ट, कंपोजर, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो जैसी महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article