टेक एंड गैजेट्स

Meta AI In Hindi: अब हिंदी में आपके सवालों के जवाब देगा मेटा एआई, ChatGPT को मिलेगी टक्कर

Meta AI In Hindi: कंपनी ने कहा कि आज के बाकी अपडेट्स हमारे ऐप्स और वेब पर Meta AI के लिए हैं, लेकिन Meta AI अब Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास पर भी उपलब्ध है और अगले महीने से अमेरिका और कनाडा में Meta Quest पर एक्सपेरिमेंटल मोड में शुरू हो रहा है।

Image

Meta AI

Meta AI In Hindi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कंपनी मेटा एआई अब हिंदी समेत सात नई भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह कदम बहुभाषी खंड में मेटा के एआई असिस्टेंट की क्षमता बढ़ाता है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स इन नई भाषाओं में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकेंगे।

ये सात भाषाएं शामिल

कैलिफोर्निया के मेन्लो पार्क स्थित कंपनी ने बयान में कहा, “आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ- हिंदी ‘हिंदी-रोमनकृत लिपि’, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी नई भाषाओं में भी बातचीत कर सकते हैं। जल्द ही और भी भाषाएं शामिल की जाएंगी।”

22 देशों में उपलब्ध हुआ मेटा एआई

मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध है। अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मेक्सिको, पेरू और कैमरून में इसकी सर्विस हाल ही में शुरू हुई हैं। बहुभाषी क्षमताओं के व्यापक दायरे का अर्थ यह भी है कि यूजर्स अब गणित और कोडिंग जैसे अधिक जटिल प्रश्नों के लिए हिंदी में सहायता के लिए एडवांस मेटा एआई मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।

क्या है मेटा एआई

Meta AI, सोशल मीडिया फर्म मेटा का एआई टूल है जो आपको फोटो क्रिएट करने और कंटेंट को क्रिएट करने की सुविधा देता है। मेटा एआई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इसको हिंदी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Meta Quest पर कर सकेंगे Meta AI का इस्तेमाल

कंपनी ने कहा , "आज के बाकी अपडेट्स हमारे ऐप्स और वेब पर Meta AI के लिए हैं, लेकिन Meta AI अब Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास पर भी उपलब्ध है और अगले महीने से अमेरिका और कनाडा में Meta Quest पर एक्सपेरिमेंटल मोड में शुरू हो रहा है। यह Meta AI, Quest पर मौजूदा वॉयस कमांड की जगह लेगा, जिससे आप अपने हेडसेट को हाथों से कंट्रोल कर सकेंगे, सवालों के जवाब पा सकेंगे, वास्तविक समय की जानकारी ले सकेंगे, मौसम की जानकारी हासिल कर सकेंगे और बहुत कुछ कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article