Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Cut: सैमसंग जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 6 पर अमेजन पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। यह स्मार्टफोन अब ₹40,660 तक की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹1,24,500 से भी कम हो गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसमें बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।
क्या है ऑफर?
अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत 1,64,999 रुपये है। लेकिन फोन को 1,25,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आप कुछ विशेष क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको ₹1,500 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस तरह कुल कीमत ₹1,24,339 हो जाती है। वहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो इसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर ₹48,500 तक की छूट और मिल सकती है। Flipkart पर यही फोन ₹1,49,999 में उपलब्ध है, जिससे अमेजन की डील काफी बेहतर साबित होती है।
ईएमआई और प्रोटेक्शन प्लान
फोन पर ₹6,101 से शुरू होने वाली EMI और नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिलते हैं। ग्राहक अतिरिक्त कीमत देकर स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और टोटल प्रोटेक्शन प्लान भी खरीद सकते हैं।
Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में दो AMOLED 2X डिस्प्ले मिलते हैं- एक 6.3 इंच का कवर स्क्रीन, और एक 7.6-इंच का मेन डिस्प्ले, दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जिसे 12GB RAM और अधिकतम 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
