टेक एंड गैजेट्स

32GB स्टोरेज से लैस हो सकती हैं सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy Watch 7, Galaxy Watch 7 Ultra: गैलेक्सी वॉच 6 में 5nm चिपसेट दिया गया था जबकि गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज में 3nm प्रोसेसर मिलेगा। इनमें 32GB स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। सैमसंग अल्ट्रा मॉडल को एप्पल के Watch Ultra 2 के मुकाबले मार्केट में उतार सकता है।

Image

Image: Samsung

Samsung Galaxy Watch 7, Galaxy Watch 7 Ultra: सैमसंग अपनी नई जनरेशन गैलेक्सी वॉच की घोषणा अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कर सकता है। नई गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज के तरह सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा आ सकती हैं। लॉन्चिंग से पहले ही दावा किया जा रहा है कि इन वॉच को 32 जीबी रैम से लैस किया जाएगा। इसके अलावा वॉच सीरीज 7 में 3NM चिपसेट मिल सकता है।

Samsung Galaxy Watch 7, Galaxy Watch 7 Ultra: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज लाइनअप के स्पेसिफिकेशन वेब पर लीक हो गए हैं। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा को 3nm प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 को 40mm और 44mm साइज में पेश किए जाने की संभावना है, जबकि गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा को सिंगल 47mm साइज और टाइटेनियम केस में पेश किया जा सकता है।

Galaxy Watch 7 Ultra specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड हेडलाइन्स की एक रिपोर्ट में गैलेक्सी वॉच 7 और गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा को लेकर दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी वॉच 6 में 5nm चिपसेट दिया गया था जबकि गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज में 3nm प्रोसेसर मिलेगा। इनमें 32GB स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। सैमसंग अल्ट्रा मॉडल को एप्पल के Watch Ultra 2 के मुकाबले मार्केट में उतार सकता है।

इसके अलावा गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वॉच में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले हो सकता है। लीक्स में दावा है कि वियरेबल में 10ATM वाटर रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और IP58 रेटिंग और 590mAh की बैटरी हो सकती है, जो गैलेक्सी वॉच 5 प्रो के समान है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article