Samsung Galaxy S26 Ultra Leaks: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में Samsung Galaxy S25 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी की अपकमिंग सीरीज Samsung Galaxy S26 5G की चर्चा शुरू हो गई है। इस सीरीज को अगले कुछ महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra होगा। इसमें आपको एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। अब इस स्मार्टफोन्स की लीक्स का दौर शुरू हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक कई सारी जानकारियां सामने आ गई हैं।
Samsung Galaxy S26 5G सीरीज को Apple iPhone 17 सीरीज के बाद लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में Samsung Galaxy S26 Ultra की सीधी टक्कर iPhone 17 Pro Max से होने वाली है। Samsung Galaxy S26 Ultra की एंट्री एप्पल की प्लानिंग के लिए मुसीबत बन सकती है। सैमसंग इस बार भी अपने अल्ट्रा स्मार्टफोन को 200MP सेंसर वाले कैमरे से लैस कर सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन से जुड़ी दूसरी बड़ी डिटेल्स की जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra में फैंस को 16GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इस वेरिएंट को कंपनी करीब 1,59,990 रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसकी लॉन्चिंग की बात करें तो इसे कंपनी इस साल दिसंबर के महीने या फिर जनवरी 2026 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी अल्ट्रा स्मार्टफोन के अलावा Samsung Galaxy S26 और Galaxy S25 Edge को लॉन्च कर सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित फीचर्स
- इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच तक की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है।
- स्मार्टफोन को टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें आपको IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
- Samsung Galaxy S26 Ultra में 16GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- पुरानी सीरीज की ही तरह 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें 50MP के दो कैमरे और एक 12MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 60W की फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
