टेक एंड गैजेट्स

52 हजार रु सस्ता हुआ Galaxy S23 Ultra, कैमरा ऐसा कि iPhone वाले भी दीवाने

Samsung Galaxy s23 Ultra Price Cut: गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर और दो 10 मेगापिक्सल के टेलीफोटो सेंसर मिलते हैं। इसके साथ 100X जूम का सपोर्ट है, इसकी मदद से आप चांद की फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy s23 Ultra

Samsung Galaxy s23 Ultra Price Cut: यदि आप दमदार कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी s23 अल्ट्रा को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ 52 हजार रुपये तक का डिस्काउंट देखने मिल रहा है। यानी 200MP कैमरे वाले 1.5 लाख के इस फोन को 1 लाख से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy s23 Ultra: कीमत और डिस्काउंट

अमेजन पर 1,49,999 रुपये कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी s23 अल्ट्रा के 256 जीबी वेरियंट को 35% डिस्काउंट के साथ 97,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1.34 लाख में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 17% का डिस्काउंट है।

सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन है। चुनिन्दा क्रेडिट कार्ड, चुनिन्दा डेबिट कार्ड के साथ 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा इसके साथ 32 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप फोन को 65 हजार तक की कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy s23 Ultra: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी s23 अल्ट्रा में 6.8 इंच डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1.1 मिलता है।

Samsung Galaxy s23 Ultra: कैमरा

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर और दो 10 मेगापिक्सल के टेलीफोटो सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन का कैमरा काफी दमदार है। इसके साथ 100X जूम का सपोर्ट है, इसकी मदद से आप चांद की फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article