LIVE

Samsung Galaxy S24 Launch: गैलेक्सी AI के साथ आएंगे गैलेक्सी स्मार्टफोन, 7 साल का अपडेट और सर्कल टू सर्च फीचर मिलेगा, जानें सभी अपडेट

Samsung Galaxy S24 Launch: गैलेक्सी AI के साथ आएंगे गैलेक्सी स्मार्टफोन, 7 साल का अपडेट और सर्कल टू सर्च फीचर मिलेगा, जानें सभी अपडेट
Samsung Galaxy S24 Launch: गैलेक्सी AI के साथ आएंगे गैलेक्सी स्मार्टफोन, 7 साल का अपडेट और सर्कल टू सर्च फीचर मिलेगा, जानें सभी अपडेट

Samsung Galaxy S24 Launch 2024 Streaming Online, (सैमसंग गैलेक्सी s24), Samsung Galaxy S24 Price in india Updates: सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 2024 में सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Series को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन को पेश किया है। इन स्मार्टफोन को कई एआई फीचर्स से लैस किया गया है। सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ सर्कल टू सर्च की सुविधा मिलेगी। यानी आपको होम बटन के साथ स्क्रीन पर सर्कल बनाना है और आपको उस ऑब्जेक्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। सर्कल टू सर्च फीचर्स गैलेक्सी एस 24 सीरीज के तीनों डिवाइस में मिलेगा।

JAN 18, 2024 02:07 IST

Samsung Galaxy S24 Series की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S24 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 66,455 रुपये), Galaxy S24+ मॉडल की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,090 रुपये) होगी। गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 1,299 डॉलर (लगभग 1,08,040 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग के नए फोन की भारत में कीमतें कल सामने आएंगी।
JAN 18, 2024 02:02 IST

Samsung Galaxy S24 Ultra: हाईलाइट्स

  • डिस्प्ले- 6.8 इंच QHD+ डायनामिक एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, एडवांस्ड विजन बूस्टर, कोर्निंग गोरिल्ला आर्मर स्क्रीन सिक्योरिटी
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, Larger vapor chamber 1.9X
  • रैम और स्टोरेज - 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज
  • एंड्रॉयड वर्जन - एंड्रॉयड 14 (सात साल तक एंड्रॉयड अपडेट)
  • कैमरा- 200MP (प्राइमरी, OIS सपोर्ट के साथ), 50MP (5X ऑप्टिकल जूम), 10MP (3X ऑप्टिकल जूम), 12MP (अल्ट्रा वाइड)
  • सेल्फी कैमरा- 12MP
  • बैटरी और चार्जिंग- 5000mAh बैटरी, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा को टाइटेनियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
JAN 18, 2024 00:45 IST

भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S24 Series Launched In India: कई लीक्स और अफवाहों के बाद आखिरकार सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज (Samsung Galaxy S24 Series) को लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में सैमसंग ने इस सीरीज को भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च किया है। सीरीज के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और हाई-एंड गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन पेश किए गए हैं।
JAN 18, 2024 00:41 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: टाइटेनियम डिजाइन के साथ मिलेगा गोरिल्ला आर्मर का सपोर्ट

नए गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में टाइटेनियम डिजाइन के साथ गोरिल्ला आर्मर स्क्रीन प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलेगा।
JAN 18, 2024 00:37 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: कीमत

JAN 18, 2024 00:26 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates

JAN 18, 2024 00:22 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: ग्रुप मैसेज पढ़ने में भी मदद करेगा फोन

सैमसंग ने नई सीरीज के साथ कई एआई फीचर्स को शामिल किया है। यह आपकी सोशल मीडिया चैट्स को शॉर्ट कर सकता है। यानी आप बड़ी-बड़ी ग्रुप चैट्स को शॉर्ट करके पढ़ सकते हैं। यह आपकी चैट्स की समरी बना देता है। ताकि जरूरी जानकारी आपको मिल सके।
JAN 18, 2024 00:12 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे के साथ कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी है।
JAN 18, 2024 00:04 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: सर्कल टू सर्च

स्मार्टफोन सीरीज के साथ सर्कल टू सर्च की सुविधा मिलेगी। यानी आपको होम बटन के साथ स्क्रीन पर सर्कल बनाना है और आपको उस ऑब्जेक्ट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। सर्कल टू सर्च फीचर्स गैलेक्सी एस 24 सीरीज के तीनों डिवाइस में मिलेगा।
JAN 17, 2024 23:54 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: मैसेजिंग और चैटिंग को भी बनाएगा आसान

यदि आप किसी दूसरी भाषा वाले व्यक्ति से चैटिंग कर रहे हैं तो यह फोन आपकी चैट को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा। यह सब केवल एक क्लिक में होता है।
JAN 17, 2024 23:42 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: रियल टाइम में ट्रांसलेट करेगा कॉल

सैमसंग के नए फोन में रियल टाइम में कॉल को ट्रांसलेट करने की सुविधा मिलेगी। यानी यदि आप किसी से चाइनीज में बात कर रहे हैं तो फोन आपकी हिंदी को चाइनीज में बदल देगा और सामने वाले व्यक्ति की चाइनीज को आपको हिंदी में सुनाएगा।
JAN 17, 2024 23:38 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: 7 साल का एंड्रॉयड अपडेट

सैमसंग अपनी नई सीरीज के साथ 7 साल तक के एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देने की घोषणा की है। बता दें कि सैमसंग के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एंड्रॉयड गूगल ने भी अपनी Pixel 8 सीरीज के साथ सात साल के एंड्रॉयड अपडेट की घोषणा की है। यानी एंड्रॉयड 14 के बाद अगले साल सालों में आने वाले एंड्रॉयड वर्जन का अपडेट भी पिक्सल फोन को मिलेगा।
JAN 17, 2024 23:32 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: शुरू हुआ सैमसंग अनपैक्ड इवेंट

सैमसंग ने अपने यूट्यूब चैनल, आधिकारिक वेबसाइट पर अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च इवेंट की शुरुआत कर दी है। बता दें कि सैमसंग इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन लॉन्च होने वाले हैं।
JAN 17, 2024 23:30 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: मिल सकता है 7 साल का एंड्रॉयड अपडेट

सैमसंग अपनी नई सीरीज के साथ 7 साल तक के एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट दे सकता है। सैमसंग के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एंड्रॉयड गूगल ने भी अपनी Pixel 8 सीरीज के साथ सात साल के एंड्रॉयड अपडेट की घोषणा की है। यानी एंड्रॉयड 14 के बाद अगले साल सालों में आने वाले एंड्रॉयड वर्जन का अपडेट भी पिक्सल फोन को मिलेगा।
JAN 17, 2024 23:23 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: कलर ऑप्शन और डिजाइन

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को तीन कलर ऑप्शन- टाइटेनियम ग्रीन, टाइटेनियम ब्लू और टाइटेनियम ऑरेंज में पेश किया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S24+ जेड ग्रीन, सैफायर ब्लू और सैंडस्टोन ऑरेंज शेड्स में आ सकते हैं।
JAN 17, 2024 23:17 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: गैलेक्सी एआई

नए सीरीज के साथ सैमसंग गैलेक्सी एआई फीचर्स देने वाला है। कंपनी One UI 6.1 के साथ एआई को लैस करेगा। दावा है कि नए गैलेक्सी एस 24 सीरीज में आप रियल टाइम में कॉल ट्रांसलेट कर सकेंगे।
JAN 17, 2024 23:09 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: 30 मिनट बाद सैमसंग गैलेक्सी एस 24 की लॉन्चिंग

अगले 30 मिनट में सैमसंग अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग करने वाला है। बता दें कि सैमसंग इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन लॉन्च करेगी।
JAN 17, 2024 22:22 IST

Galaxy S24 प्लस Specification: संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग अपने दोनों फोन सैमसंग गैलेक्सी एस 24 और गैलेक्सी एस 24 प्लस को लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन से लैस करती है। हालांकि, बैटरी क्षमता और डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन अलग होते हैं। गैलेक्सी एस 24 प्लस में 6.7 इंच डिस्प्ले और 4,900mAh बैटरी मिल सकती है। कैमरा सेटअप और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंट गैलेक्सी एस 24 की तरह ही होगा।
JAN 17, 2024 20:43 IST

Samsung Galaxy S24: संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज के बेस वेरियंट होने वाला है। लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी S24 6.2 इंच फुल एचडी + डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। गैलेक्सी S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जिसे 25W वायर्ड चार्जर और 15W वायरलेस चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
JAN 17, 2024 20:02 IST

Samsung S24 series Launch Live Updates: बेहतर गेमिंग फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च लाइव: आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज में पहले से बेहतर वैपर चैंबर मिल सकता है। यानी गैलेक्सी अल्ट्रा में गेमिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होने वाला है।